scriptयूक्रेन में फंसे 304 छात्र वापस आए, आज भी पहुंच रहे हैं यह छात्र | ukraine russia war indian medical student latest news | Patrika News

यूक्रेन में फंसे 304 छात्र वापस आए, आज भी पहुंच रहे हैं यह छात्र

locationभोपालPublished: Mar 04, 2022 01:23:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

ukraine russia war- अब तक 304 लोगों की हो चुकी है वापसी…।

ukrain.png

भोपाल। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे मध्यप्रदेश के छात्रों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। आज भी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र लौट रहे हैं, इनमें से मध्यप्रदेश के भी छात्र शामिल हैं।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को कहा है कि मध्यप्रदेश के 454 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से 304 लोगों की वापसी हो चुकी है। शेष 150 छात्रों से परिजन और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी संपर्क में हैं। भोपाल और रायसेन की छात्रा शिवानी और सुचि आज भारत आ रही हैं।

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x88j5or

यूक्रेन से लौटे एमपी के 225 नागरिक

अब तक मध्यप्रदेश सरकार को प्रदेश के 452 नागरिक यूक्रेन में होने की जानकारी मिली थी। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने मध्यप्रदेश सरकार को इनकी सूचना दी थी। इसमें 452 में से 225 नागरिक गुरुवार तक वापस आ चुके हैं। बचे हुए नागरिकों को लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के लगातार सम्पर्क में है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के पास भी नागरिकों की सूची है।

यह भी पढ़ेंः

यूक्रेन की सस्ती पढ़ाई का खुलासा-जानिए डॉक्टर बनने के बाद क्या होता है स्टूडेंट का भविष्य

सिंधिया विदेश से यात्रियों को लाने के लिए दल में गए हैं। इसके तहत प्रदेश सरकार लगातार सम्पर्क में है। इधर सरकार के ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत भोपाल की दो बहनें घर आ गईं। मिली तिवारी और मुस्कान तिवारी 2017 से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ही बहनों ने बताया कि यूक्रेन में यदि कोई भारतीय तिरंगा लेकर निकलता है तो कोई इस माहौल में भी कुछ नहीं कहता है। जबकि भारतीयों के अलावा गैर मुल्कों के छात्र भी हाथों में तिरंगा लेकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो