scriptमतदान से पहले ही केंद्रीय मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को दे दी जीत की बधाई | uma bharti congratulate sadhvi pragya | Patrika News

मतदान से पहले ही केंद्रीय मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को दे दी जीत की बधाई

locationभोपालPublished: Apr 18, 2019 05:16:35 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

मतदान से पहले ही केंद्रीय मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को दे दी जीत की बधाई

भोपाल . केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मतदान से पहले ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जीत की बधाई दी है. उमा ने ट्वीट कर कहा कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर जी का भाजपा से उम्मीदवार बनने का मैं स्वागत करती हूं तथा उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देती हू्ं. इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का स्वागत किया था.

उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताते हुए लिखा कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर जी का भाजपा से उम्मीदवार बनने का मैं स्वागत करती हूं तथा उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देती हू्ं. मुझे गर्व, संतोष एवं प्रसन्नता है, मेरी मनोकामना पूरी हुई। भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय जी को प्रज्ञा जी चुनाव में पराजित करें, यह बहुत सारे कारणों से बहुत जरूरी है. उनकी जीत में सिर्फ भाजपा ही नहीं जीतेगी, राष्ट्रवाद जीतेगा तथा भारतीय संस्कृति पर आतंक का दाग लगाने की कोशिश करने वाले लोग पराजित होंगे
https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले, बुधवार को भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उताराने का ऐलान किया. ऐलान के तुरंग बाद दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं। आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें। नर्मदे हर!
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1118490024276660224?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं, दिग्विजय सिंह 16 साल बाद एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. दिग्विजय सिंह एक मझे हुए राजनीतिज्ञ हैं. वो मध्यप्रदेश की राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक, राजगढ़ लोकसभा सीट से दो बार सांसद और १० साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

ट्रेंडिंग वीडियो