scriptउमा ने राम मंदिर निर्माण के लिए ओवैसी को दिया निमंत्रण, कहा- अगर ढांचा नहीं हटता तो नहीं बनता मंदिर | uma bharti: invites asaduddin owaisi to build Ram temple | Patrika News

उमा ने राम मंदिर निर्माण के लिए ओवैसी को दिया निमंत्रण, कहा- अगर ढांचा नहीं हटता तो नहीं बनता मंदिर

locationभोपालPublished: Feb 05, 2020 03:40:11 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

उमा भारती राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी थीं।

उमा ने राम मंदिर निर्माण के लिए ओवैसी को दिया निमंत्रण, कहा- अगर ढांचा नहीं हटता तो नहीं बनता मंदिर

उमा ने राम मंदिर निर्माण के लिए ओवैसी को दिया निमंत्रण, कहा- अगर ढांचा नहीं हटता तो नहीं बनता मंदिर

भोपाल. राम मंदिर ट्रस्ट के निर्माण की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने खुशी जताई है। उमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा- आज मेरे लिए खुशी का दिन है। लेकिन ये भी सच्चाई है कि अगर अयोध्या में विवादित ढांचा नहीं हटाया जाता तो राम मंदिर का निर्माण नहीं होता। उमा भारती ने कहा- मेरे लिए आज गर्व का दिन है।
उमा भारती ने कहा- ये सच्चाई है कि अगर विवादित ढांचा नहीं हटा होता जाता तो सबूत के लिए पुरातत्व विभाग ढांचे को विध्वंश नहीं कर पाता। उमा ने कहा कि अब हम दूसरे ट्रायल के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को साथ मिलकर साजिश नहीं की जा सकती है। साजिश 4 लोग मिलकर कर सकते हैं लाखों लोग नहीं। 6 दिसंबर की घटना लोगों के लिए दुखद थी। लेकिन यही दुखद घटना अब सुखद बन गई है। उमा भारती ने कहा- राम मंदिर निर्माण में मैं एक सिपाही थी और अब राम राज्य के लिए लड़ाई होगी। राम मंदिर का अध्याय पूरा हुआ अब रामराज्य का अध्याय शुरू होना है।
औवेशी को निमंत्रण
उमा भारती ने कहा- मैं असासुद्दीन ओवैसी को आमंत्रित करती हूं अगर उनका नाम ट्रस्ट में नहीं है फिर भी वो आये और राम मंदिर निर्माण में सहयोग दें। उमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिस तरह देश की जनता ने फैसले का स्वागत किया था उसके पूरा देश अभिनंदन का पात्र है। उमा भारती ने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत की की गई है। उन्होंने कहा कि हमें तीन महीने के अंदर ट्रस्ट का निर्माण करना था। अब संसद लगी तो इसकी घोषणा की गई है।
2024 में चुनाव लड़ूंगी
उमा भारती ने कहा कि मैंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया था लेकिन मैं 2024 में चुनाव लड़ूंगी। उमा भारती ने कहा कि मैं अभी भी सक्रिय राजनीति में हूं और आगे भी सक्रिय राजनीति में रहूंगी। बता दें कि उणा भारती ने 2014 में आखिर बार उत्तर प्रदेश के झांसी संसदीय सीट से सांसद थीं। 2019 का चुनाव उन्होंने लड़ने से इंकार कर दिया था। अब उन्होंने कहा है कि मैं 2024 में चुनाव मैदान में आऊंगी।
राम मंदिर आंदोलन से जुड़ीं थी उमा भारती
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आंदोलन से उमा भारती जुड़ीं थी। उमा भारती भी बाबरी विध्वंश के दौरान अयोध्या में थीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उमा भारती ने कहा था- आडवाणी जी का अभिनंदन जिनके नेतृत्व में हम सब लोगों ने इस महान कार्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो