scriptउमा भारती बोलीं -सांसद-मंत्री बनना सौभाग्य, लेकिन गंगा किनारे रहना सबसे बड़ी बात | uma bharti now stay in bank of the Ganga | Patrika News

उमा भारती बोलीं -सांसद-मंत्री बनना सौभाग्य, लेकिन गंगा किनारे रहना सबसे बड़ी बात

locationभोपालPublished: Oct 20, 2019 10:45:05 am

Submitted by:

Alok pandya

उमा ने ट्वीट करके कहा है कि सांसद-मंत्री बनना सौभाग्य की बात है, लेकिन गंगा किनारे रहने को मिलना सबसे बड़ी बात है।

lok sabha cg 2019: Union Minister Uma Bharti in Ratanpur

उमा भारती

भोपाल। डेढ़ साल तक गंगा की सेवा करने का ऐलान कर चुकी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अब अगले 6 माह लगातार गंगा नदी के तट पर ही गुजारेंगी। उमा ने ट्वीट करके कहा है कि सांसद-मंत्री बनना सौभाग्य की बात है, लेकिन गंगा किनारे रहने को मिलना सबसे बड़ी बात है। उमा ने कहा, वे पांच दिन ये लगातार गंगा तट पर ही हैं। उन्होंने डेढ़ साल अधिकतम गंगा किनारे रहने की अनुमति भाजपा संगठन से मांगी थी। इसमें से 5 माह निकल चुके हैं, अब गंगा किनारे स्वतंत्रता से रहने के 6 महीने आए हैं।


उमा ने शनिवार को इससे जुड़े एक साथ 10 ट्वीट किए। उमा ने कहा कि गंगा प्रवास के दौरान अगर पार्टी का कोई महत्वपूर्ण कार्य आया तो वे जरूर वापस आएंगी। इस मामले में उन्हानें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को भी बता दिया है। उमा ने कहा, गंगा कि अविरलता और निर्मलता के लिए अब किसी आंदोलन या अभियान की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही गंगा पर अटूट आस्था है। जो प्रधानमंत्री ३७० हटा सकता है उनके हाथों में गंगा भी सुरक्षित है।


उमा ने यह भी लिखा कि उन जैसी साधारण इंसान को भाजपा ने 6 बार सांसद, दो बार विधायक, 11 साल केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया। वे पार्टी का काम हमेशा करती रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो