scriptउमाभारती बोलीं, 15 जनवरी से शराबबंदी लागू करवाकर ही रहूंगी | Uma said, from January 15, I will continue to implement prohibition | Patrika News

उमाभारती बोलीं, 15 जनवरी से शराबबंदी लागू करवाकर ही रहूंगी

locationभोपालPublished: Sep 18, 2021 10:03:47 pm

अभियान का नेतृत्व वे स्वयं करेंगी, सड़क पर आ जाएंगीं

उमाभारती बोलीं, 15 जनवरी से शराबबंदी लागू करवाकर ही रहूंगी

उमाभारती बोलीं, 15 जनवरी से शराबबंदी लागू करवाकर ही रहूंगी

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होना चाहिए। राज्य में वे 15 जनवरी 2022 के बाद शराबबंदी करवाकर ही रहेंगीं। शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा और शिवराज जी कहते हैं कि शराब बंदी जागरूकता अभियान से हो सकती है। पांच माह जगरूकता अभियान के लिए देती हूं। अभियान के लिए 15 जनवरी तक का समय है। इसके बाद वे स्वयं मैदान में उतरेंगीं। शराबबंदी अभियान का नेतृत्व करेंगीं और सड़क पर उतरेंगी। उमा बोंली, शराब बंदी जागरूकता अभियान से नहीं होती, यह तो ल_ से ही होगी। हालांकि लटृठ का मतलब उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सख्त कानून होना चाहिए।
उमा भारती ने कहा कि वे गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी को पूरी कर रही हैं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यही तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं, तब घोषणा पत्र में यह नहीं डाला था कि शराब बंदी करेंगे, पर मेरी आत्मा में था। उन्होंने बताया कि मैंने अधिकारियों से कहा था राजस्व (सरकार की आमदनी) के लिए अलग से रास्ता निकालें। उमा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी से राजस्व नुकसान की बात बेमानी है। जिन राज्यों में शराब बंदी वह आयलैण्ड पर नहीं है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी मॉडल की तारीफ की। उमा ने कहा कि कोरोना काल में यह देखा कि एक भी व्यक्ति शराब से नहीं मरा। क्योंकि दुकानें बंद थीं। शराब की दुकानें खुलने के बाद कई लोगों की मौत हुई है। वे शराब बंदी अभियान चला रहीं महिलाओं से चर्चा भी करेंगी।
कांग्रेस ने कसा तंज –
उमाभारती के पूर्ण शराबबंदी पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि उमा जी इसके पहले 2 फरवरी को भी आपने घोषणा कर कहा था कि 8 मार्च महिला दिवस से आप नशामुक्ति अभियान प्रारम्भ करेगी। आप का अभियान चला ही नहीं। उन्होंने कहा कि आप शिवराज सरकार के खिलाफ सड़कों पर आइए हम आपके साथ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो