scriptपूर्व मंत्री का ट्वीट: उपचुनाव में सरकार गिराने वाले विकास दुबे का एनकांउटर जरूरी, निशाने पर कौन ‘राजा’ या ‘महाराजा’ | Umang Singhar targeted Scindia by tweeting | Patrika News

पूर्व मंत्री का ट्वीट: उपचुनाव में सरकार गिराने वाले विकास दुबे का एनकांउटर जरूरी, निशाने पर कौन ‘राजा’ या ‘महाराजा’

locationभोपालPublished: Jul 12, 2020 07:14:47 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

पूर्व मंत्री का ट्वीट: उपचुनाव में सरकार गिराने वाले विकास दुबे का एनकांउटर जरूरी, निशाने पर कौन 'राजा' या 'महाराजा'

पूर्व मंत्री का ट्वीट: उपचुनाव में सरकार गिराने वाले विकास दुबे का एनकांउटर जरूरी, निशाने पर कौन ‘राजा’ या ‘महाराजा’

भोपाल. मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश की सियासत में उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने एंट्री ले ली है। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने विकास दुबे और उपचुनाव का जिक्र किया है। जिसके बाद से मध्यप्रदेश की सियासी हलचले तेज हो गई हैं। उमंग सिंघार ने ट्वीट कर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। लेकिन कई जानकार किसे कांग्रेस की आपसी कलह से भी जोड़कर देख रहे हैं।
क्या है उमंग सिंघार के ट्वीट में?
उमंग सिंघार ने ट्वीट करते हुए कहा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का एनकाउंटर करने वाला विकास दुबे कौन है। उसका उपचुनाव में हम सबको मिलकर एनकाउंटर करना जरूरी है।
https://twitter.com/UmangSinghar/status/1281910866091184129?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या सिंधिया पर निशाना?
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का पतन शुरू हो गया था। उसके बाद सिंधिया समर्थक औऱ कांग्रेस के नाराज 22 विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिस कारण मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई। 20 मार्च 2020 को कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और 23 मार्च को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनी थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में उमंग सिंघार का ये ट्वीट क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए है?
क्या पूर्व सीएम पर निशाना?
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद दो तरह के बयान सामने आए थे। कई जानकार कमलनाथ सरकार गिरने के पीछे मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की राजनीतिक महत्वकांक्षा को भी कारण मानते हैं। खुद उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि – माननीय कमलनाथ जी की सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह राज्यसभा में जाने की लड़ाई है, बाकी आप सब समझदार हैं। बता दें कि इस ट्वीट के बाद कहा गया था कि दिग्विजय सिंह पर निशाना है।
दिग्विजय-उमंग सिंघार में विवाद
उमंग सिंघार जब मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री थे तो उन्होंने दिग्विजय सिंह के लेटर पर खुला हमला बोला था। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए थे इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह को मंत्रियों को लेटर लिखने की क्या जरूरत है, पर्दे के पीछे से वो पूरी सरकार चला रहे हैं।
कौन हैं उमंग सिंघार
पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। वो लगातार तीसरी बार धार के गंधवानी से विधायक बने हैं। दिल्ली में भी उनकी पकड़ मजबूत बताई जा रही है। पीसीसी चीफ की रेस में उनका भी नाम था। उनकी बुआ जमुना देवी की हमेशा दिग्विजय से तल्खी रहीं। उमंग सिंघार कमलनाथ सरकार में वन मंत्री भी रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो