scriptअनंत कुमार के निधन पर सिंधिया और सीएम ने जताया शोक, शिवराज ने कहा- परम मित्र खो दिया | union minister ananth kumar passed away | Patrika News

अनंत कुमार के निधन पर सिंधिया और सीएम ने जताया शोक, शिवराज ने कहा- परम मित्र खो दिया

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 09:36:15 am

Submitted by:

shailendra tiwari

अनंत कुमार के निधन पर सिंधिया और सीएम ने जताया शोक, शिवराज ने कहा- परम मित्र खो दिया

ananth kumar passed away

अनंत कुमार के निधन पर सिंधिया और सीएम ने जताया शोक, शिवराज ने कहा- परम मित्र खो दिया

भोपाल. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन से सियासी गलियों में गहरा शोक है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री अनंत कुमारजी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। देश ने एक जुझारू जनसेवक और मैंने परम मित्र खो दिया है। अनंतजी को सादर श्रद्धांजलि। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मुस्कुरा कर आगे बढ़ते रहना उनके विराट व्यक्तित्व को दर्शाता था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्गी ने भी दी श्रद्धांजलि: पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अनंत कुमार जी के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वो बेंगलुरू के 6 बार के सांसद रहे और जनता के महान सेवक थे। संसद के अंदर और बाहर उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार क प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा, अनंत कुमारजी के दुखद निधन के बारे में सुनकर बहुत खेद है। हालांकि हम अलग-अलग राजनीतिक दल में थे लेकिन हम अच्छे दोस्त थे। परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।
कैंसर से पीड़ित थे अनंत कुमार: अनंत कुमार का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 59 साल के थे। कैंसर पीड़ित अनंत कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अनंत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने भाजपा की लंबे अरसे तक सेवा की। अनंत कुमार मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री थे। उनके पास रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय था। इसके अलावा वे जुलाई 2016 से संसदीय मामलों के मंत्री भी थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो