scriptज्योतिरादित्य सिंधिया बनें प्रदेशाध्यक्ष, समर्थकों ने हाइकमान से मांग मनवाने के लिए की अनूठी पहल- देखें वीडियो | Unique demand: jyotiraditya scindia will be congress new president | Patrika News

ज्योतिरादित्य सिंधिया बनें प्रदेशाध्यक्ष, समर्थकों ने हाइकमान से मांग मनवाने के लिए की अनूठी पहल- देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Sep 01, 2019 01:52:33 pm

सियासी बहस: प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को लेकर कांग्रेस में घमासान…

scindia.jpg
सीहोर@ कुलदीप सारस्वत की रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां एक ओर लगातार कई प्रकार के बयान सामने आ रहे हैं, वहीं अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओें ने भी अपना मोर्चा खोल दिया है।
इन्हीं सब स्थितियों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनाने को लेकर बुधनी विधानसभा प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी विजय सैनी और समस्त कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी हाइकमान से अपनी मांग मंगवाने के लिए एक अनुठी पहल की है।
इसके तहत विजय सैनी और समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए 24 घंटे तक भजन कीर्तन किया जा रहा है।

विजय सैनी ने बताया कि हम लोगों ने प्रण लिया है कि 24 घंटे तक नसरुल्लागंज तहसील के गांव पचोर में भजन कीर्तन करेंगे। 24 घंटे तक भजन कीर्तन कर हम लोग कांग्रेस के हाइकमान से मांग करेंगे की ज्योतिरादित्य सिंधिया को जल्द से जल्द प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए।
इधर, बावरिया बोले: मुझे क्या पता…
वहीं इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुटबाजी नहीं होने का दावा करने वाली पार्टी में अलग-अलग गुटों की दावेदारी ने मामला उलझा दिया। जिसके बाद प्रदेश प्रभारी बदले जाने की चर्चा भी शुरू हो गई है।
इस संबंध में कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि वे पहले ही कांग्रेस हाईकमान को इस्तीफा सौंप चुके हैं, जो अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। सोनिया गांधी, जिसे जो भूमिका देंगी, वह वही काम करेगा। प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश प्रभारी कौन बनेगा, ये वही बता सकती हैं।
बावरिया ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष चुनने में अभी कुछ दिन और लगेंगे, क्योंकि पार्टी ऐसा अध्यक्ष चुनना चाहती है जो सबको स्वीकार्य हो और सभी को साथ लेकर चल सके।

अध्यक्ष के लिए खुलकर सामने आए मंत्री: जानिये क्या बोले…
1. डॉ. गोविंद सिंह: न तो मेरे कहने से कोई अध्यक्ष बना रहा और न मेरी कोई सुन रहा। सोनिया गांधी अनुभवी हैं, वे जो फैसला लेंगी, वह सबको मंजूर होगा।

2. पीसी शर्मा: कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा हवा हवाई बातें करती है। पुराने वीडियो डालकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में भी भ्रम फैलाने का काम करती है।
3. गोविंद सिंह राजपूत: मैं मानता हंू कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से लाखों कार्यकर्ताओं को खुशी होगा। फैसला कांग्रेस आलाकमान ही तय करेगा। कमलनाथ और सिंधिया की जोड़ी ने ही विधानसभा चुनाव जीता था।
4. जीतू पटवारी: ट्विटर पर कविता पोस्ट की। ‘वक्त बुरा जरूर है पर बीत जाएगा। चिंतन भविष्य का, तुझे पल-पल सताएगा, कुछ आस टूटेंगी, कुछ ख्वाब बिखर जाएंगे, सैलाब में आंसुओं के, कुछ दर्द छिप जाएंगे, तूने जो सोचा है, वो पल भी आएगा।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो