scriptUP Elections: यूपी चुनाव से दूर रहेंगे यह दिग्गज नेता, भाजपा-कांग्रेस ने नहीं दी इन्हें जगह | UP Assembly Elections 2022 mp bjp congress star campaigner list | Patrika News

UP Elections: यूपी चुनाव से दूर रहेंगे यह दिग्गज नेता, भाजपा-कांग्रेस ने नहीं दी इन्हें जगह

locationभोपालPublished: Jan 26, 2022 06:47:52 pm

Submitted by:

Manish Gite

UP Elections: भाजपा और कांग्रेस की प्रथम चरण की स्टार प्रचारकों की सूची में एपी के कई दिग्गज गायब…।

maroon1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं को इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है। उन्हें इस बार स्टार कैंपेनर लिस्ट में नहीं रखा गया है। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं।

 

 

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा और दोनों ही राजनीतिक दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही दलों ने इस बार मध्यप्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को इस सूची में शामिल नहीं किया है, जबकि कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को स्टार प्रचार बनाया है।

congress1.jpg

भाजपा की लिस्ट में शिवराज और सिंधिया गायब

मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं की बात करें तो इन्हें भी पार्टी ने पहले चरण में उत्तर प्रदेश चुनाव से दूर ही रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेता काफी प्रभावशाली माने जाते हैं और इनकी भाषण शैली भी मतदाताओं को आकर्षित करती रही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों एमपी की सीमा से जुड़े हुए हैं और मध्यप्रदेश के यह दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। इस बार हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही दलों को एमपी में ऐसा कोई नेता नहीं मिल सका जो यूपी के मतदाताओं का मन बदल सकें।

 

bjp2.jpg

एक नजर

यूपी चुनाव में कुल सात चरण होंगे
पहला चरण 10 फरवरी को मतदान
दूसरा चरण 14 फरवरी को मतदान
तीसरा चरण 20 फरवरी को मतदान
चौथा चरण 23 फरवरी को मतदान
पांचवा चरण 27 फरवरी मतदान
छठा चरण 3 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण 7 मार्च को मतदान होगा
रिजल्ट 10 मार्च को मतदान आएगा
यूपी कुल सीटें 403

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो