scriptबड़ा तालाब किनारे शॉदी हॉल | upper lake marriage garden | Patrika News

बड़ा तालाब किनारे शॉदी हॉल

locationभोपालPublished: Jan 23, 2020 06:35:04 pm

बड़ा तालाब किनारे शॉदी हॉल

बड़ा तालाब किनारे शॉदी हॉल

बड़ा तालाब किनारे शॉदी हॉल

भोपाल

बड़ा तालाब कै सैर सपाटा में अब पर्यटन विकास निगम खुद शादी-पार्टी जैसे आयोजन कराने जा रहा है। इसके लिए तालाब के सटकर ही एक बड़ा स्थान विकसित किया है। इसे सेलेब्रेशन पाइंट का नाम दिया है। यहां शादी पार्टी करने के लिए बकायदा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सेलेब्रेशन पाइंट के ब्रोशर छपवाएं गए हैं और लोगों से कहा जा रहा है कि वे यहां आकर कार्यक्रम करें। 500 लोगों की क्षमता वाले इस पाइंट का किराया 50 हजार रुपए तय किया है।

ये स्थिति तब है, जब बड़े तालाब को वेटलैंड साइट घोषित किया हुआ है। इसे मानवीय गतिविधियों से मुक्त करने तमाम नियम बने हैं। मॉनीटरिंग के लिए वेटलैंड अथॉरिटी के साथ निगम और अन्य एजेंसियां भी है। लेकिन बावजूद इसके खुद सरकारी एजेंसियां थोड़ी सी कमाई के लिए यहां मैरिज गार्डन-शादी हॉल जैसी स्थिति बना रही है। यहां के प्रबंधक एसए नकवी से जब पूछा गया कि किन नियमों के तहत यहां तक इस तरह का आयोजन किया जा रहा है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों और इसी तरह के स्थानों के संपदा शाखा के जीएम आकाश श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ये उनकी संपदा शाखा में नहीं है।
इसलिए बड़ा तालाब किनारे पक्का निर्माण और गतिविधियां है प्रतिबंधित

– भोपाल मास्टर प्लान 2005 में तालाब से 50 मीटर तक बफर जोन तय किया है। यहां आमोद प्रमोद यानि मनोरंजन के लिए निर्माण में कोई भी पक्का निर्माण प्रतिबंधित है।
– अगस्त 2002 में इसे रामसर साइट घोषित किया गया। इसके तहत इसके किनारे किसी भी तरह की गतिविधि से वेटलैंड का तमगा छीन सकता है।
– वेटलैंड से 20 हजार से अधिक पंक्षियों को मदद कर रहा है, इससे उन्हें खतरा है।
– 120 से अधिक सायरस क्रेन प्रजाति के पक्षी इसमें रहते हैं।

– 43 प्रजाति की मछलियां यहां रहती है, इन्हें नुकसान होगा।
– 10 प्रजाति के सरीसृप रहते हैं।
– 106 प्रजाति के जलीय पौध निर्भर है। इनमें 14 तरह की विलुप्त प्रजाति के हैं।
– 313 तरह की अन्य जलीय पौध हैं तालाब में।

नोट- भोजवेट लैंड के तहत किए सर्वे के अनुसार। तालाब किनारे शादी-आयोजन से इन्हें खतरा है।
सरकारी एजेंसियां लगातार तालाब में कमाई देख रही
– नगर निगम ने बोर्ट क्लब पर वाटिका पार्क के अंदर वन विहार नेशनल पार्क से के इकोलॉजिकल संवेदनशील क्षेत्र की 100 मीटर तय दूरी के भीतर ही 10 हजार वर्गफीट का पक्का निर्माण कर लिया। यहां ओपन थियेटर बनाया गया। इसे चालू भी कर दिया।
– सेवनियां गोंड व भैंसाखेड़ी की और तालाब के अंदर ही निगम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बना दिए।
– वन विहार और तालाब की सीमा से बफर जोन में ही भदभदा तक तीन बड़ी होटल निजी एजेंसियों से बनवा दी।
– पर्यटन विकास निगम ने सैर सपाटा के नाम से 15 हेक्टेयर का निर्माण किया और इसे निजी एजेंसी के हवाले करने की कवायद है।
– खानूगांव की और नया बोट क्लब निर्माण की कवायद की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो