scriptहर दिन पहले डोज से 25 फीसदी ज्यादा दूसरे डोज का वैक्सिनेशन | Vaccination of second dose 25 more than the first dose every day | Patrika News

हर दिन पहले डोज से 25 फीसदी ज्यादा दूसरे डोज का वैक्सिनेशन

locationभोपालPublished: Oct 22, 2021 09:21:56 pm

Submitted by:

Ashok gautam

– महिला और पुरूष बराबरी से पहुंच रहे हैं टीकाकरण केन्द्र
– अगले सप्ताह से दूसरा डोज लगवाने के लिए अलग-अलग चरणों में अभियान चलाया जाएगा

Tamilnadu fourth Mega vaccination Drive on 10 Oct

Tamilnadu fourth Mega vaccination Drive on 10 Oct


भोपाल। वैक्सिनेशन केन्द्रों पर दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है। पिछले तीन दिनों के टीकाकरण की स्थिति पर गौर किया जाए तो इस दौरान पहले डोज से एक लाख ज्यादा वैक्सिनेशन कराने दूसरा डोज के लिए लोग पहुंचे हैं। यानी की 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पहला डोज 6 लाख से अधिक लोगों को लगा, तो दूसरा डोज 7 लाख लोगों ने लगवाया। इसमें महिला और पुरूषों की सहभागिता भी बराबरी से देखी गई है। अगले सप्ताह से दूसरा डोज लगवाने के लिए अलग-अलग चरणों में अभियान चलाया जाएगा, जिससे दो से ढाई करोड़ लोगों को दो माह के अंदर संपूर्ण वैक्सिनेशन किया जा सके।
प्रदेश में इस माह हर दिन करीब दो से तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसमें से पहले डोज से दूसरे डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। भोपाल, इंदौर के बजाय अब छोटे जिलों में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। इंदौर और भोपाल में हर दिन तीन से पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सतना मुरैना छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में 10 से 20 हजार से ज्यादा लोगों को हर दिन वैक्सीन लगाई जा रही है।
इधर शहरी क्षेत्रों में कई वैक्सिनेशन केन्द्र को भी अब समाप्त कर दिया गया है, क्योंकि इन केन्द्रों पर पिछले दो हफ्ते से वैक्सीन लगवाने के लिए लोग नहीं पहुंच रहे थे।

वैक्सिनेशन में युवा अभी भी आगे
वैक्सिनेशन कराने के मामले में युवा अभी भी आगे हैं। अभी तक 6 करोड़ 80 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसमें अकेले चार करोड़ 20 लाख लोग 18 से 44 आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। जबकि सबसे कम वैक्सीन लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। जिनकी संख्या करीब 96 लाख के आस पास है। वहीं 40 से 60 वर्ष के एक करोड़ 62 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
———-
–22 अक्टूबर की स्थिति में
– कुल वैक्सिनेशन —-68081265
– पहला डोज —-49719239
– दूसरा डोज —18362026
——
पुरूष –35943255
महिला–32123911
———
फैक्ट फाइल (19 अक्टूबर की स्थिति में )
फैक्ट फाइल —मप्र का
– कुल वैक्सिनेशन —-656781030
– पहला डोज —-49176908
– दूसरा डोज —17604122
——
पुरूष –35288686
महिला–31478477
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो