scriptप्रिया की मौत के बाद मुन्ना पहुंचा वन विहार,मिला स्थाई ठिकाना | van vihar news : Munna reached Van Vihar after Priya's death | Patrika News

प्रिया की मौत के बाद मुन्ना पहुंचा वन विहार,मिला स्थाई ठिकाना

locationभोपालPublished: Dec 23, 2019 09:40:18 am

कान्हा से रेस्क्यू करके वन विहार लाया गया है मुन्ना

van vihar

van vihar

भोपाल। बढ़ती उम्र एवं शिकार करने में असमर्थ होने के चलते खतरे में आए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के प्रसिद्ध बाघ मुन्ना को वन विहार में स्थाई ठिकाना मिल गया। मुन्ना को रविवार को वन विहार की पुरानी और प्रसिद्ध बाघिन प्रिया के बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रिया की अक्टूबर माह में लम्बी बीमारी के बाद मौत हो गई थी और लगभग उसी समय मुन्ना वन विहार पहुंचा था। वन विहार प्रबंधन ने प्रिया की मौत के बाद खाली हुए उसके बाड़े और हाउसिंग की मरम्मत कराकर मुन्ना के लिए तैयार किया है।

उम्र 16 वर्ष हो चुकी है
कान्हा के टी- 17 उर्फ मुन्ना की उम्र 16 वर्ष हो चुकी है। दांत घिस जाने के कारण वह वन्य प्राणियों का शिकार नहीं कर पा रहा था। कान्हा में एक किशोरी की जान लेने के बाद मुन्ना और आबादी दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया था। उसे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में वन विहार शिफ्ट कर दिया गया तब से वह क्वारेंटाइन में रह रहा था।

शिफ्ट कर दिया गया
वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि रविवार को डायरेक्टर कोमलिका मोहंता की उपस्थिति में वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ अतुल गुप्ता के निर्देशन में क्वारेंटाइन से शिफ्ट कर दिया गया। उसने सबसे पहले अपने नए रहवास का निरीक्षण किया उसके बाद संतुष्ट होकर आराम किया। उल्लेखनीय है कि बाघिन प्रिया की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है।


शिफ्ट करने का फैसला लिया गया
वह काफी बुजुर्ग हो गई थी। लंबे समय तक वह बीमार रही। वन विहार के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। प्रिया बाघिन की मौत के बाद से उसका बाडा खाली पडा था। इसलिए अब उसमें मुन्ना बाघ को स्वस्थ होने के बाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

वन विहार में आधा दर्जन बाघ
अभी वन विहार में आधा दर्जन बाघ हैं। इसके साथ विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू कर भी समय—समय पर बाघ आते रहते हैं। यहां का अस्पताल प्रदेश में इकलौता अस्पताल है जहां पर वन्य जीवों के अत्याधुनिक तरीके से उपचार की सुविधा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो