भोपाल

पर्यटकों के लिए आज से खुल गया वन विहार, सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से मिल रहा टिकट

वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित

भोपालJun 22, 2020 / 04:22 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

पर्यटकों के लिए आज से खुल गया वन विहार, सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से मिल रहा टिकट

भोपाल। 19 मार्च से बंद वन विहार आज 22 जून को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वन विहार के खुलने के पहले दिन सुबह के पहले घंटे में 50 से अधिक लोग पहुंचे। वन विहार के खुलने के पहले दिन कई अधिकारियों समेत आईपीएस पवन जैन भी वन विहार पहुंचे और वन विहार का सैर साइकिलिंग से की। वन विहार में आने वाले पर्यटक को थर्मल स्कैनिंग और गाड़ियों को सैनिटाइज करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

 

forest.mponline.gov.in से अपनी बुकिंग करा सकते हैं
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में वन विहार में भ्रमण हेतु सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वन विभाग खुलेगा और वही टिकट लेने के लिए लोगों को 6:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे शाम 6:00 बजे तक टिकट मिल सकेगा।। पर्यटकों को केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही टिकट दिया जाएगा। पर्यटक forest.mponline.gov.in से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

Home / Bhopal / पर्यटकों के लिए आज से खुल गया वन विहार, सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से मिल रहा टिकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.