घर के मेन गेट पर जरूर करें ये काम
ध्यान रहे कि सुबह के समय सोकर जागने के बाद सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों देखें और भगवान का नाम लें। इसके बाद स्नान करें और जब भी घर के मेन गेट को खोले तो अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल का छिड़काव करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जब घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है तो घर से सारे कलेश दूर हो जाते हैं। ध्यान रहे कि घर के मेन गेट के पास गणेश जी की प्रतिमा को जरूर लगाएं। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है।
बनाएं स्वस्तिक का चिन्ह
हमेशा ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का चिन्ह अवश्य बनाना चाहिए इसे शुभ माना जाता है। कह जाता है कि मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से लक्ष्मी मां का आगमन होता। लक्ष्मी मां को धन की देवी कहा जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुकूल जिस घर में पैसों की तंगी हो उन्हें अपने घर के दरवाजे को लाल या मेहरून रंग से पेंट करवाना चाहिए। इन रंगों को शुभ मन जाता है और इससे घर में सकारत्मक शक्ति का वास होता हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- घर में कलह या झगड़े से बचने के लिए आप किसी भी देवी-देवता की तस्वीरें एक से अधिक ना लगाएं।
- इसके अलावा सबसे खास बात यह हैव कि किसी भी देवी-देवता की तस्वीर को आमने-सामने ना लगाये।
- घर में रामायण, महाभारत, युद्ध एवं उल्लू आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसकी जगह आप हरी-भरी तस्वीरों को लगाए इससे घर में शांति बनी रहती है।
- घर में यदि लड़कियां है तो उनके लिए कमरा उत्तर पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इससे उनका का स्वभाव शांत रहता है। मन भटकता नही है। साथ ही विवाह संबंधी परेशानी भी दूर होती है।
- वास्तु के अनुसार कभी भी घर में हिंसात्मक जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि पशुओं की तस्वीरों में ना लगाए इस तरह का तस्वीरें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के लोगों पर भी इसका असर तेजी से होता है और एक-दूसरे के प्रति द्वेष की भावना बढ़ती है।
- जिन लोगों को नृत्य से लगाव होता है वे नटारज की मूर्ति अपने घर में अवश्य रखते हैं. वास्तु के अनुसार नटराज की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए. नटराज की मूर्ति में भगवान शिव तांडव की मुद्रा में रहते हैं। शिव जी का यह रूप विनाशकारी है. इसलिए नटराज की मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।