scriptकंगाल और मालामाल दोनों बना देती है घर में रखी झाड़ू, ध्यान रखें ये जरूरी बातें | Vastu Tips For Keeping Broom To Attract Money | Patrika News

कंगाल और मालामाल दोनों बना देती है घर में रखी झाड़ू, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

locationभोपालPublished: Mar 16, 2020 05:54:12 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते है तो कुछ उपायों को अपनाकर ऐसा किया जा सकता है….

06.png

झाड़ू

भोपाल। घर में मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते है। कई लोग तो अपने जीवन में धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए पूरा दिन पूजा-पाठ और बाकी चीजों में लगा देते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते है तो कुछ उपायों को अपनाकर ऐसा किया जा सकता है।

 

14_15_383076000broom-ll.jpg

पंडित जी बताते है कि अगर लक्ष्मी मां को प्रसन्न करना है तो घरों में प्रयोग होने वाली झाड़ू का उपयोग किया जा सकता है। बहुत ही कम लोग जानते है आर्थिक दृष्टि से झाड़ू कितनी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। इसी झाड़ू की वजह से व्यक्ति करोड़पति व कंगाल दोनों बन सकता है। कुछ शास्त्रों में तो झाड़ू को लक्ष्मी और उनकी बहन अलक्ष्मी से जोड़ कर भी देखा जाता है। झाड़ू का गलत प्रयोग जहां एक तरफ मुसीबत और गरीबी को निमंत्रण देता है। वहीं पर इसका सही से इस्तेमाल करना मां लक्ष्मी के लिए घर के द्वार को खोल देता है। जानिए झाड़ू से जुड़ी कुछ रोचक बातें…….

kjfdy.jpg

– शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू को हमेशा ही कृष्ण पक्ष में ही खरीदना चाहिए। अगर आप झाड़ू को शुक्ल पक्ष में खरीदते है तो झाड़ू दुर्भाग्य का कारण बनती है।

– हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू को कभी भी घर के उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो इससे देव आगमन में बाधाएं आ जाती हैं। साथ ही दुर्भाग्य अपने आप चलकर आपके घर में आता है।

SHAME जिन हाथों को थामनी थी कलम, शिक्षकों ने थमाई झाड़ू

– झाड़ू लगाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी अपने पांव से उसका स्पर्श नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो उन्हीं पांव से चलकर अलक्ष्मी आपके घर में स्थान बना लेती हैं।

– घर में कभी भी शाम होने के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो अलक्ष्मी आपके घर में दाखिल हो जाती है। शाम के समयझाड़ू लगाने पर लक्ष्मी तो घर के बाहर चली जाती है साथ ही कई नाकारात्मक शक्तियों का वास भी हो जाता है।

– झाड़ू को हमेशा घर के किसी कोने में छुपा कर ही रखना चाहिए। जहां तक संभव हो इसे घर के अंधेरे वाले स्थान में रखना चाहिए।

– झाड़ू को रखने का सबसे अच्छा स्थान घर का दक्षिण पश्चिम कोना बताया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो