scriptधन और किस्मत दोनों का साथ चाहते हैं तो कीजिए बस ये उपाय! | vastu tips for wealth | Patrika News

धन और किस्मत दोनों का साथ चाहते हैं तो कीजिए बस ये उपाय!

locationभोपालPublished: Mar 14, 2018 08:41:30 am

घर में जानवरों को पालकर ही अपनी पैसों की तंगी को दूर…

vastu tips

vastu tips for money

भोपाल। क्या आप जानते हैं? कि जीवन में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम पाना चााहते हैं वो चीजें हमारे पास भी आ जाती हैं, लेकिन उनके उपभोग से पहले या बार-बार पास आकर सामने से निकल जातीं है। ऐसी कई चीजें केवल हमारे द्वारा किए जा रही किसी गलती के कारण ही हमारे हाथ से छूट जाती हैं।
वहीं कई चीजें हमारे पास आसानी से नहीं आती हैं, लेकिन उन्हें हम चंद उपाय करके आसानी से पा सकते हैं। यह सब होता है वास्तु का असर- जी हां धन, यश प्राप्ति के लिए लोग क्या क्या नहीं करते, पूजा करते है, दान पुन के काम करते है लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगती है।
पैसा पानी की तरह बहाने की बजाए आप घर में जानवरों को पालकर ही अपनी पैसों की तंगी को दूर कर सकते है। इस संबंध में ज्योतिष व वास्तु के जानकार विजय शास्त्री बताते हैं कि वे कुछ ऐसे जानवर हैं जो आपके जीवन को सुखमय बनाने में मदद करते हैं, यानि जिन्हें पालने से घर में बरकत होती है।
वहीं वह यह भी कहते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें घर में रखने से घर में तनाव, धनहानि आदि का भय बना रहता है। तो आइये सबसे पहले उन जानवरों के बारे में जानते हैं जो हमारे जीवन यानि हमारी किस्मत को चमका देते हैं।
tortoies
कछुआ
जैसे की आप सभी जानते है कछुआ लक्ष्मी जी का वाहन होता है, घर में कछुए को पालने से या पीतल का कछुआ रखने से घर में धन की वर्षा होती है।कछुआ दशावतारों में से एक होता है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है।
कुत्ता
अक्सर लोग कुत्ते को देखकर हम उसे हटाने की कोशिश करते है- कभी हट हट कह कर तो कभी शू-शू कहते हुए, लेकिन वे ये नहीं जानते है की कुत्ता ही धन प्राप्ति का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। कुत्ते को घर में पालने से व उनको सुबह शाम खिलाने से घर की आय बढ़ती है और दौलत की प्राप्ति भी होती है । लोग शायद ही जानते होंगे कि कुत्ता भैरव का सेवक माना जाता है।
मेढक
अगर आप घर में मेढक पालते है, तो और भी शुभ है। जरुरी नहीं की आप असली का मेढक ही पाले चाहे तो आप घर में पीतल का मेढक रख सकते है।

मेढक घर से बिमारियों को दूर रखता है। रोजाना दफ्तर की तरफ निकलने से पहले मेढक को देखना ऑफिस वालों के लिए शुभ माना जाता हैै।
तोता
घर में तोता पालने से घर की परेशानियों का पहले ही पता लग जाता है।

घोडा
वास्तु की माने तो घोडा ऐश्वर्य का प्रतीक होता है।घर में घोडा पालने से या उसकी प्रतिमा रखने से धन की प्राप्ति और यश मिलता है।
मछली
घर में सुनहरे रंग की मछली को रखने से सुख शांति आती है।

fish
खरगोश
खरगोश देखने में तो क्यूट होते ही है साथ में इनको पालने से घर में सुख समृद्धि भी आती है।
घर में कभी भी न रखें ये 5 चीजें, वरना…
बड़े बुजुर्ग जो कहते है वो सौ आने सही कहते है। कई बार ये कुछ ऐसी चीजों के बारे में बाते है जिन्हे घर में नहीं रखना चाहिए। यदि गलती से इन चीजों को घर ले आते है तो सुख, समृद्धि और घर की शांति समाप्त हो होती है। उनके घर में रहने से इंसान को सकारात्मक ऊर्जा का अहसास नहीं होता है। जाने-अनजाने इन चीजों को घर में रखने से जिंदगी आसान होने की बजाय मुश्किल हो जाती है।
नटराज की मूर्ति-
ये मूर्ति आपको लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में मिल जाएगी। कई डांस की प्रतियोगिताओं में इसे अवॉर्ड के तौर पर भी दिया जाता है, लेकिन गौर से देखने पर आपको इन मूर्तियों में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य करने हुए नजर आएंगे। ये नृत्य विनाश का संकेत देता है। इसलिए इस मूर्ति को घर में रखना अशुभ माना जाता है।
ताज महल-
मोहब्बत की निशानी ताज महल खुद में कई अहसासों को समेटे हुए हैं। इसे देखते ही सजदा करने को जी चाहता है, लेकिन अक्सर लोग भूल जाते हैं कि ये मुमताज की कब्रगाह भी है।
tajmahal
इसलिए कहा जाता है कि ताज महल की तस्वीर, इमारत का कोई स्टैच्यू कभी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए और न ही घर में सजाकर रखना चाहिए। इसका सीधा असर जिंदगी पर पड़ता है और हमेशा मौत का खतरा बना रहता है।
जंगली जानवरों के शो पीस-
किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो पीस घर पर रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों के स्वभाव में तल्खी आती है और क्रोध भी काफी बढ़ जाता है। परिवार में लोग छोटी-छोटी बातों पर ही आपस में लड़ बैठते हैं। इसलिए बच्चों के जिद करने पर भी इन चीजों को घर में लाने से बचना चाहिए।
डूबती हुई नाव या जहाज-
अगर आपने घर में डूबती हुई नाव का कोई स्टैच्यू या तस्वीर घर में रखी है तो समझ जाइए कि आपने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है।
dubti nav
डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर या कोई शोपीस आपकी किस्मत को भी डुबा देगा। ऐसी चीजों को टूटते रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इन्हें खुद से दूर रखने में ही भलाई है।
महाभारत की तस्वीरें-
महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्ध में से एक माना जाता है। इसमें हजारों लोग मारे गए थे। कई घर उजड़ गए थे। कहा जाता है कि महाभारत ग्रंथ घर में कभी नहीं रखना चाहिए। इससे आपसी रिश्तों में खटास आती है। घर में क्लेश बढऩे लगता है। साथ ही इस युद्ध के प्रतीकों और तस्वीरों को भी घर में कभी नहीं लगाना चाहिए।
Jyotish
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो