scriptदुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है ये नेवला, नौकर से मालिक बन जाते हैं ये 3 राशि वाले लोग | Vastughar Mongoose Enhance Good Fortune and Wealth | Patrika News

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है ये नेवला, नौकर से मालिक बन जाते हैं ये 3 राशि वाले लोग

locationभोपालPublished: Jan 18, 2019 11:37:12 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है ये नेवला, नौकर से मालिक बन जाते हैं ये 3 राशि वाले लोग

भोपाल। नया साल 2019 हर राशि के लिए नई उमंग और नया उत्साह लेकर आया है। वहीं दूसरी ओर नए साल में ग्रहों की चाल बदलने से कई राशियों का जीवन भी बदलता है। 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है अगर आपके तमाम कोशिशों के बाद भी जीवन में भी बार—बार परेशानियां और रुकावटें आती हैं, तो आप फेंगशुई शास्त्र की मदद से इसमें बहुत हद तक परिवर्तन ला सकते हैं। मतलब दुभाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं और परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं।

pandit ji

अगर बार बार परेशानियां आपको घेर रही है तो फेंगशुई में ऐसी कई सारी चीजों के बारे में बताया गया हैं। जिन्हें घर में रखने से बहुत सी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता हैं। ऐसी ही एक चीज हैं फेंगशुई का नेवला। इसे आप आराम से घर या ऑफिस में रख सकते हैं। पंडित जी बताते है कि फेंगशुई का नेवला धन—संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। अग घर की आर्थिक स्थिति नहीं अच्छी है तो या आपका बिजनेस नहीं चल रहा है तो फेंगशुई का नेवला उत्तर दिशा में रखने से परेशानियां दूर हो जाती है।

pandit ji

कर्क राशि, तुला और वृश्चिक राशि को फेंगशुई का नेवला सबसे ज्यादा फलता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार आप ऐसे नेवले को ले जिसके ऊपर और आस पास छोटे नेवले दिखाई दे रहे हो। ऐसा कहा जाता हैं,कि ये वंश वृद्धि का प्रतीक हैं। यानी इसे घर में रखने से वंश की वृद्धि होती हैं। वहीं अग आप लगतार बीमार रहते है तो इसे घर के बेडरुम में रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो