scriptकिसे मिलेगा 5 लाख रुपए का इनाम, किसकी सूचना पर गिरफ्तार हुआ था गैंगस्टर विकास दुबे | vikas dubey: who should give reward money up police asked | Patrika News

किसे मिलेगा 5 लाख रुपए का इनाम, किसकी सूचना पर गिरफ्तार हुआ था गैंगस्टर विकास दुबे

locationभोपालPublished: Jul 17, 2020 05:55:01 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।

किसे मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, किसकी सूचना पर गिरफ्तार हुआ था गैंगस्टर विकास दुबे

किसे मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, किसकी सूचना पर गिरफ्तार हुआ था गैंगस्टर विकास दुबे

भोपाल. गैंगस्टर विकास दुबे पर घोषित ईनाम किसे मिलेगा। इसको लेकर अभी तक संशय बरकरार है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। विकास दुबे की गिरफ्तारी का ईनाम किसे दिया जाए इसको लेकर यूपी पुलिस ने मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस को एक लेटर लिखा है। क्योंकि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद कई व्यक्ति सामने आए थे, जिनकी निशानदेही पर विकास दुबे पकड़ा गया था। ऐसे में यूपी पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति है।
दरअसल, गिरफ्तारी के बाद उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा था कि विकास दुबे की पहचान सबसे पहले एक फूल दुकानदार ने की थी। उसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी थी। वहीं, प्राइवेट सिक्योरिटी के लोग अलग उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रहे थे। ऐसे में उज्जैन पुलिस के लिए भी यह तय करना मुश्किल है, इनाम किसे दिया जाए।
उज्जैन पुलिस को मिली है चिट्ठी
वहीं, यूपी पुलिस भी यह जानना चाहती है कि इनाम की राशि किसे दी जाए। उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कानपुर एसएसपी का हमें पत्र मिला है। उस पत्र में उन्होंने विकास दुबे पर घोषित इनाम का जिक्र किया है, साथ ही वह जानना चाहते हैं कि इनाम की राशि किसे दिया जाए। साथ ही विकास दुबे को हिरासत में लेने में किस पुलिसकर्मी की भूमिका थी।
कमेटी तय करेगी किसे मिले इनाम
5 लाख रुपये की इनाम राशि किसे मिले इस लेकर एक तीन सदस्यों वाली कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि इनाम किसे दिया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो