script

अयोध्या में शिलान्यास होते ही नाचने लगा ये मंत्री, समर्थक ढोल नगाड़े बजाते रहे

locationभोपालPublished: Aug 06, 2020 09:31:26 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

आतिशबाजी, रंगोली, ढोल-नगाड़े के साथ रामधुन तथा जय श्रीराम के नारे गुंजते नजर आए।

अयोध्या में शिलान्यास होते ही नाचने लगा ये मंत्री, समर्थक ढोल नगाड़े बजाते रहे

अयोध्या में शिलान्यास होते ही नाचने लगा ये मंत्री, समर्थक ढोल नगाड़े बजाते रहे

भोपाल. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास होते ही देशभर में खुशी का माहौल है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास होने के बाद मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अपने समर्थकों के साथ नाचने लगे। उनके निवास पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आतिशबाजी, रंगोली, ढोल-नगाड़े के साथ रामधुन तथा जय श्रीराम के नारे गुंजते नजर आए।
इस भक्तिमय माहौल में राम नाम के साथ मंत्री विश्वास सारंग के कदम भी थिरके बिना नहीं रह पाए और उन्होंने जमकर नृत्य किया। सजीव राम दरबार में राम, लक्ष्मण और हनुमान कोविड के चलते मास्क में नजर आए। सारंग ने परिवार सहित दीप प्रज्वलन कर आरती की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सारंग ने इस मौके पर कहा कि हम सब राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए संकल्पबद्ध थे।
आज सौभाग्यशाली दिन है कि भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने हम सब को मर्यादा में रहकर जीवन जीने की सीख दी है। हर व्यक्ति को उनके पद चिन्हों पर चलकर राम नाम को हर व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिये। मंत्री ने कहा कि राम हमारे दिल-दिमाग में बसते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छा तो अयोध्या जाने की थी लेकिन अभी कोरोना के मद्देनजर यह संभव नहीं हो पाया।

ट्रेंडिंग वीडियो