राज्यसभा चुनाव के तहत जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 मई तक नामकंन फार्म लिए जाएंगे। इसके बाद 3 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 10 जून को चुनाव होंगे, बताया जा रहा है कि मतदान कराना पड़ा तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी। आपको बतादें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य है। इसमें 127 सदस्य भाजपा, 96 कांग्रेस, 2 बहुजन समाजवादी पार्टी और 1 समाजवादी पार्टी और 4 निर्दलीय सदस्य है। वहीं प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है, जिनमें से 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस के पास है। इनमें से ही 3 सीटें 29 जून को खाली हो रही है। इसमें भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके और कांग्रेस से विवेक तंखा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधायकों के मौजूदा संख्या बल के अनुसार दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस को ही मिलने की संभावना है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने बताया कि विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजा जाएगा, राज्यसभा के लिए विवेक तंखा का नाम फायनल हो चुका है, बताया जा रहा है कि विवेक तन्खा सोमवार को नामांकन फार्म जमा कर देंगे, राज्यसभा चुनाव के तहत नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई है।