भोपाल

वार्ड आरक्षण से नगर निगम चुनावों का बिगुल फुंका, धुरंधर हो गए बाहर, भारी उलटफेर

– कोलार में पहले एक महिला पांच पुरुष थे, अब पांच महिला एक पुरुष हो गई
– एससी के 12, ओबीसी के 21, एसटी के दो वार्ड आरक्षित, आरिफ अकील किसे लड़ाएंगे अब

भोपालSep 17, 2020 / 10:50 pm

प्रवेंद्र तोमर

वार्ड आरक्षण से नगर निगम चुनावों का बिगुल फुंका, धुरंधर हो गए बाहर, भारी उलटफेर, किसे लड़ाएंगे अकील, नए चेहरे आएंगे अब सामने, सुरजीत सिंह का वार्ड भी बदला

भोपाल. वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही नगर निगम चुनावों का बिगुल फुंक गया है। वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाकर किए गए वार्ड आरक्षण में इस बार जितने धुरंधर थे वे बाहर हो गए, लगभग हर वार्ड में अब नए चेहरे सामने आ साकते हैं। पार्षदों की पत्नियां चुनाव में उतर सकती हैं। 24 वार्ड सामान्य महिला हुए हैं, जो पहले पुरुष थे। उत्तर विधानसभा में वार्ड 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16, 17, 18, 21 आते हैं। इसमें से तीन महिला थे जो अब पुरुष हो गए। ऐसे में अब आरिफ अकील के सामने संकट खड़ा हो गया। क्योंकि इस उलटफेर के बाद 14 नंबर वार्ड सामान्य महिला हो गया, जो उनके हाथ से निकलती दिख रही है। इस बार इनके भाई और बेटा चुनाव लडऩे को तैयार थे। सिर्फ वार्ड 16 ही उनके लिए बचा है। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय पार्षद मेवालाल अपनी पत्नी अनीता को चुनाव लड़ाएंगे। वार्ड 51 से सुरजीत सिंह पार्षद हैं, अब ये सीट महिला हो गई।

मध्य विधानसभा के वार्डों में भी काफी हेरफेर हुई है, इसमें जो पहले महिला थे वे अब पुरुष हो गए हैं। सगीर का वार्ड 43 अब महिला हो गया है। ऐसे में इनके सामने संकट खड़ा हो गया है। इस विधानसभा में 19, 20, 22, 23, 43, 42, 34, 49, 49, 50, 51 इतने वार्ड हैं। जिसमें से काफी महिला हो गए। इसी प्रकार हुजूर विधानसभा में कोलार के वार्डों में 81 को छोड़कर सभी सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित थे। पिछले चुनावों में दोनों पार्टियों ने ओबीसी के उम्मीदवारों को टिकट दिए थे जो जीत कर आए थे। 80 अभी तक सामान्य थी जो महिला हो गई, यहां उलटफेर होगा। 81 पहले एससी पुरुष थी जो अब महिला हो गई। 82 सामान्य पुरुष था जो ओबीसी महिला हा गई, 83 सामान्य महिला थी इस बार पुरुष हो गया। 84 और 85 सामान्य पुरुथे वे अब महिला हो गए। इसी तरह गोविंदपुरा, नरेला विधानसभा के वार्डों में भी बदलाव की स्थिति बन रही है। लेकिन ज्यादा हेरफेर उत्तर में देखने को मिला है।

Home / Bhopal / वार्ड आरक्षण से नगर निगम चुनावों का बिगुल फुंका, धुरंधर हो गए बाहर, भारी उलटफेर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.