भोपाल

पानी नहीं आ रहा दूषित पानी मजबूरी

– यूनियन कार्बाइड के कचरे से चालीस बस्तियों का भूजल खराब, दो लाख की आबादी प्रभावित

भोपालApr 14, 2019 / 08:08 am

शकील खान

पानी नहीं आ रहा दूषित पानी मजबूरी

भोपाल। शहर में एक ओर स्रोत सूख रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर पानी होने के बाद इन स्रोतों से पानी नहीं लिया जा सकता। ऐसा ये पानी दूषित होने के कारण हुआ। यूनियन कार्बाइड और भानपुरा खंती के पास चालीस से अधिक कॉलोनियां हो गई है। 20 नई कॉलोनियां जोडऩे बाद ये संख्या सामने आई। यहां करीब दो लाख की आबादी है। जो नर्मदा जल पर निर्भर है। जल सप्लाई शाखा के एआर पवार के मुताबिक कुछ इलाकों में कोलार से भी यहां सप्लाई हो रही है। नई जो कॉलोनियां पानी पीडि़त में आई वहां 90 फीसदी ट्यूबवैल बंद कर दिए गए हैं।
शहर में पुराने नलकूपों से पानी की अनुमति

जलसंकट की आशंका देख कलेक्टर ने जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। नलकूप खनन पर रोक लगा दी। वर्तमान में जो नलकूप हैं उनसे पानी लेने की अनुमति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि जिले में सामान्य से कम बारिश हुई। इसका असर जल स्रोतों पर पड़ा है।
 

करीब एक हजार नलकूपों में नहीं पानी

जिले में कुल 4400 नलकूप हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार सूखी सेवनिया, बालमपुर, नजीराबाद, रातीबड़, बरखेड़ा सालम, तरावली सहित अन्य दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर का लेवल काफी नीेचे चला गया है। यूनियन कार्बाइड के पास ग्राउंड वॉटर में कई खतरनाक तत्व मिल गए हैं।
सप्लाई पर असर

कोलार डेम शहर को 36 एमजीडी पानी दिया जा रहा है। जल स्तर अभी 444.़39 मीटर है, डेडलेवल 432 मीटर है। रोजाना 3 सेमी जल स्तर घट रहा है।
बड़ा तालाब जनवरी तक 30 एमजीडी पानी लिया जा रहा था। अब 12 एमजीडी की कमी की है। बड़ा तालाब का जल स्तर बुधवार को 1656.85 फीट था। इसका डेडलेवल 1652 फीट है।
नर्मदा 40 एमजीडी पानी मिल रहा है। जलसंकट से बचने नए शहर में दस मिनट कटौती, पुराने में एक दिन छोड़कर सप्लाई हो रही है।
इन नई बीस कॉलोनियों में भी लगी भूजल पर रोक
1. राजगढ़ कॉलोनी, 2. संत कंवर राम नागर, 3. ग्रीन पार्क कॉलोनी, 4. फूटा मकबरा 5. दुल्ही चंद का बाग, 6. एकता नगर, 7. सुंदर नगर, 8. साहेन कॉलोनी, 9. अहले हदीस कॉलोनी, 10. नया कबाडख़ाना, 11. निशातपुरा, 12. छोला मंदिर, 13. चंदन नगर, 14. प्रताप नगर, 15. लक्ष्मी नगर 16. रंभा नगर, 17. रिसालदार कॉलोनी, 18. चौकसे नगर, 19. द्वारका नगर, 20. कृष्णा नगर
इनका कहना

पानी को लेकर यहां काफी समस्या है। इस मामले में नगर निगम के सभी अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद यहां कुछ हालात तो सुधरे लेकिन अब भी क्षेत्र की पूरी आबादी को पानी नहीं मिल
रहा है।
नाजमा अंसारी पार्षद वार्ड 16
 

Home / Bhopal / पानी नहीं आ रहा दूषित पानी मजबूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.