scriptWater increased in Bada Talab, now only 2.45 feet empty | बड़ा तालाब में पानी बढ़ा, अब 2.45 फीट ही खाली | Patrika News

बड़ा तालाब में पानी बढ़ा, अब 2.45 फीट ही खाली

locationभोपालPublished: Sep 16, 2023 01:00:12 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने भोपालवासियों को तरबतर कर दिया है। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़ा तालाब में सूखे का टोटा दूर होने को है। इसी तरह बारिश हुई तो शहर के जलस्रोतों में जरूरत भर का पानी भर जाएगा।

barish.jpg
भोपाल. पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने शहरवासियों को तरबतर कर दिया है। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़ा तालाब में सूखे का टोटा दूर होने को है। इसी तरह बारिश हुई तो शहर के जलस्रोतों में जरूरत भर का पानी भर जाएगा। बड़ा तालाब, कलियासोत और केरवा डैम में लगातार पानी बढ़ रहा है।
बड़े तालाब का जलस्तर लंबे समय से 1664.10 फीट पर था। शुक्रवार को यह 1664.35 फीट पर पहुंच गया। अपने फुलटैंक लेवल 1666.80 फीट पर पहुंचने के लिए करीब ढाई फीट पानी की और जरूरत है। झमाझम बारिश से शहर से जुड़े अन्य डेम और जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है।
बड़ा तालाब
तालाब की जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसमें 1664.35 फीट पानी भर चुका है। अभी 2.45 फीट पानी की और जरूरत है।
कोलार डैम
कोलार डैम का वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1504.46 फीट पानी जमा है। यह 12 फीट खाली है। मीटर में बात करें तो जलभराव क्षमता 462.20 मीटर है। अभी 458.63 मीटर पानी है। इससे भोपाल शहर के 40त्न हिस्से में पानी सप्लाई होती है।
केरवा डैम
केरवा डैम की जलभरण क्षमता 1673 फीट है। अभी इसमें 1666.89 फीट पानी है। मीटर में बात करें तो जलभराव क्षमता 509.93 मीटर है। अभी 508.10 मीटर पानी है। इस साल अभी इसके गेट नहीं खुले। पिछले साल जुलाई में सभी गेट खुल गए थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.