scriptउत्तर की ठंडी हवाओं से भोपाल में कोल्ड डे, आज से शीतलहर के आसार | weather | Patrika News

उत्तर की ठंडी हवाओं से भोपाल में कोल्ड डे, आज से शीतलहर के आसार

locationभोपालPublished: Jan 28, 2019 01:56:09 am

Submitted by:

Ram kailash napit

राजधानी में सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया दिन का तापमान

news

cloudaly weather

भोपाल.जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में हुई जोरदार बर्फबारी के बाद प्रदेश में आ रही उत्तरी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। जहां आधे से अधिक प्रदेश शीतलहर की चपेट में है वहीं राजधानी में भी सोमवार से शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी राजधानी में कोल्ड डे रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम था वहीं रात का तापमान सामान्य से 04 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान यदि सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे अधिक कम होता तो मौसम विभाग शीतलहर की चेतावनी जारी कर देता। जिसे आज जारी किया जा सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय प्रदेश में आ रही हवाएं पूरी तरह उत्तरी हैं। खासकर तीन किमी की ऊंचाई तक हवाएं उत्तर की ओर से आ रही हैं। चूंकि हिमालयन रीजन में अभी कोई सिस्टम नही है ऐसे में अगले दो से तीन दिन तक इस तीखी ठंड से राहत की उम्मीद कम है। इधर रविवार को चली हवाओं की गति की भी काफी अधिक रही। दिन में 16 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार की हवाएं दर्ज की गईं।
मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 81 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 37 प्रतिशत रही।
यह रहा दिन भर पारे का उतार चढ़ाव–
समय—————–तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह
05.30 बजे——-8.6
08.30 बजे——-10.2
दोपहर
11.30 बजे——-16.0
02.30 बजे——-18.4
शाम
05.30 बजे——-17.6

17 दिन बाद फिर लौटी ऐसी कड़ाके की ठंड–
राजधानी में जनवरी के महीने में 17 दिन बाद ऐसी ठंड पड़ी है। इसके पहले 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। वहीं अब 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह जनवरी महीने के इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकता है। इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस ही रहा है।
यह रहा पिछले एक सप्ताह का तापमान–
तारीख———तापमान डिग्री सेल्सियस में
27 जनवरी—-7.5
26 जनवरी—-7.9
25 जनवरी—–13.2
24 जनवरी—–12.4
23 जनवरी—–13.2
22 जनवरी—–13.8
21 जनवरी——13.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो