scriptकोहरे-बूंदाबांदी ने राजधानी को कंपकंपाया 23 साल बाद अक्टूबर में इतना ठंडा दिन | weather | Patrika News

कोहरे-बूंदाबांदी ने राजधानी को कंपकंपाया 23 साल बाद अक्टूबर में इतना ठंडा दिन

locationभोपालPublished: Oct 24, 2019 01:08:26 am

Submitted by:

Ram kailash napit

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा

weather

weather

भोपाल. मानसून में रेकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब सर्दी के सीजन की शुरुआत से ही सर्दी के तेवर तीखे दिखाई देने लगे हैं। पिछले पांच दिन से बारिश, कोहरा, धुंध और बूंदाबांदी से राजधानी की फिजा में ठंडक घुल गई है। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले 23 साल बाद अक्टूबर माह में इतना सर्द दिन रहा है। इसके पहले 24 अक्टूबर 1996 को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 5 अक्टूबर 2009 को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था।
राजधानी में लगातार पांचवें दिन भी बादल छाए रहे और कई हिस्सों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। इसी प्रकार सर्द हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। स्थिति यह थी कि सुबह 10 बजे के बाद तक तापमान 19 डिग्री तक ही पहुंच पाया था। राजधानी में मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 और 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।
फिलहाल छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एके शुक्ला ने बताया कि 1996 के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में जो बदलाव आया है, वह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम है। अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बना है, जो 4.5 किमी ऊपरी हवा में है, यह 24 घंटे में डिप्रेशन और 48 घंटे में साइक्लान में बदलेगा। इसके कारण बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी अगले चार पांच दिन रह सकती है। इसी प्रकार बंगाल की खाड़ी में भी इसी तरह का लो प्रेशर एरिया है। हवा का रूख उत्तर पूर्वी है। बड़ी मात्रा में आ रही नमी के कारण बादल बने हुए हैं और उसी के चलते दिन में मौसम सर्द बना हुआ है।
मौसम केन्द्र के आंकड़ों में दर्ज तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
5 अक्टूबर 2009 24.1 24 अक्टूबर 14 डिग्र्री
18 अक्टूबर 2010 31.1 31 अक्टूबर 16.5
31 अक्टूबर 2011 30.8 30 अक्टूबर 14.6
31 अक्टूबर 2012 30.6 30अक्टूबर 13.6
4 अक्टूबर 2013 25.5 29 अक्टूबर 14.7
25 अक्टूबर 2014 29.8 28 अक्टूबर 16.1
29 अक्टूबर 2015 25.9 31 अक्टूबर 15.8
7 अक्टूबर 2016 30.3 31 अक्टूबर 14
31 अक्टूबर 2017 31.4 24 अक्टूबर 14
30 अक्टूबर 2018 30.3 30 अक्टूबर 16.4
23 अक्टूबर 2019 23.2 19.2
( अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो