scriptAlert- महा तूफान के बाद अब बुलबुल का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना | weather alert- cyclone maha likely to intensify into very severe imd | Patrika News

Alert- महा तूफान के बाद अब बुलबुल का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना

locationभोपालPublished: Nov 07, 2019 11:28:57 am

Submitted by:

Manish Gite

Imd News- क्यार तूफान के बाद अब ‘महा’ तूफान का खतरा, ठंड में भी पड़ेगी बारिश…।

All India Weather Forecast Bulletin

Weather Alert- 31 जिलों में फिर अलर्ट, क्यार तूफान के बाद अब महा-तूफान का असर

 

भोपाल। अरब सागर में उठा तूफान क्यार ( kyarr Cyclone ) का असर अभी खत्म नहीं हुआ था कि ‘महा’ तूफान ( Maha cyclone ) उठ गया। हालांकि यह अब गुजरात के तट तक पहुंचते पहुंचते कमजोर पड़ गया है। इसके बाद अब नया तूफान बुलबुल ( bulbul storm ) आ गया है। जल्द ही इसका भी असर देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान के कारण मध्यप्रदेश में आ रही नमी के कारण कई जिलों में बारिश का दौर अब तक चल रहा है। कहीं कहीं मौसम शुष्क भी है।

मौसम विभाग ( IMD bhopal ) के मुताबिक इसके असर के कारण 7 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंडक बढ़ने लगी है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 15 डिग्री ग्वालियर का रिकार्ड किया गया। भोपाल में गुरुवार को धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, हालांकि गर्मी होने से भी लोग परेशान देखे गए।

 

IMD REPORT

All India <a  href=
Weather forecast Bulletin” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/02/weather_5303705-m.jpg”>

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 10 दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई। लगातार बुलेटिन जारी कर मौसम विभाग जो पूर्वानुमान दे रहा है उसमें बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें या बिजली गिरनी की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

अब बुलबुल तूफान
मौसम विभाग ( imd ) के विशेषज्ञों के मुताबिक क्यार का असर कमजोर होने के बाद महा तूफान आ गया, वो भी कमजोर पड़ गया अब बुलबुल नामक तूफान बन जाने से अब उस पर नजर रखी जा रही है।

 

All India Weather Forecast Bulletin

कैसा रहा पिछला दिन
जबलपुर और इंदौर संभागों के जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

ग्वालियर सबसे ठंडा हो गया
न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक, रीवा संभाग के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से. ग्वालियर में दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें
weather updates- चक्रवाती तूफान का असर, 23 जिलों में होगी अंतिम दौर की बारिश

weather.jpg

यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के 31 जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इनमें होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, धार, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सागर एवं गुना जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान 3 नवंबर रविवार तक के लिए है।

weather2.jpg

भीषण चक्रवात है ‘महा’ तूफान
अब जो नया चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है, उसकी तीव्रता को देखकर इसे महा चक्रवाती तूफान का नाम दिया गया है। एक नवंबर को यह 11.30 बजे मध्य-पूर्वी अरब सागर पर 15.2 उत्तरी अक्षांश और 70.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास स्थित था। यह भीषण चक्रवात वेरावल (गुजरात) से लगभग 640 किमी दूर दक्षिण में, मंगलुरू (कर्नाटक) से उत्तर-पश्चिम में 530 किमी दूर और गोवा के पश्चिम-दक्षिण में 350 किमी दूर स्थित था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह 24 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की काफी संभावना है एवं 02 से 04 नवंबर के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में जा सकता है।

 

All India Weather Forecast Bulletin

मध्यप्रदेश में पड़ेगा असर
रविवार तक मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के जिलों में बारिश हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

 

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
6 नवंबर से 8 नवंबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और इसका पूर्व के परस्पर प्रभाव के कारण, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं और कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

 

कहां कितना तापमान
-उत्तर भारत से लगे ग्वालियर ( gwalior weather ) में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर आ गया है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर है। यहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर रहने का अनुमान है।

-भोपाल ( bhopal weather ) में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री है। बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 8 नवंबर तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट का भी अनुमान है।

-बैतूल ( betul weather ) में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर है, जबकि 8 नवंबर तक यह 15 डिग्री से नीचे उतर आएगा और अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

-जबलपुर ( jabalpur weather ) में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर बना हुआ है। जबकि 8 नवंबर तक 18 डिग्री न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 30 तक होने की संभावना है।

-इंदौर ( indore weather ) का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर है। 8 नवंबर तक इसमें तीन डिग्री की कमी का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की घट-बढ़ हो सकती है।

-पचमढ़ी ( pachmarhi weather ) में भी न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर बना हुआ है। यहां भी बादलों का डेरा है और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 8 नवंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो