राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवाएं
मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि इस समय राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी का क्रम चल रहा है। इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क है, इसलिए तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन चार दिनों तक मौसम इसी तरह रह सकता है। रविवार को भी लू की स्थिति बन सकती है।
1996 में अप्रेल में पहुंचा था पारा 43.7 डिग्री
पिछले सालों के मुकाबले इस साल गर्मी के तेवर ज्यादा तीखे हैं। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो 30 अप्रेल 2021 को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री पहुंचा था, जबकि इस बार दूसरे सप्ताह में ही तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में अप्रेल माह में गर्मी का रेकार्ड टूट सकता है। अप्रेल माह में सर्वाधिक तापमान 29 अप्रेल 1996 का है। इस समय अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सर्वाधिक है। इसी प्रकार पिछले दस सालाें की बात की जाए तो 30 अप्रेल 2019 को 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानी पीके साहा का कहना है कि आमतौर पर अप्रेल के आखिरी में लू की स्थिति बनती है। इस बार जिस हिसाब से तापमान बढ़ा हुआ है, उस लिहाज से अप्रेल के आखिरी में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।