भोपालPublished: Mar 19, 2023 12:10:16 pm
Ashtha Awasthi
-मौसम बदलते ही शाम को चार डिग्री गिर गया तापमान
-आज भी ऐसे ही रहेगा मिजाज, 20 मार्च के बाद मिल सकती है राहत
भोपाल। शहर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है। शनिवार को भी दोपहर बाद फिर अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में बादल छाए, बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकी और अधिकतम 26 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद शहर के अनेक हिस्सों में तेज बौछारों के साथ ओले भी गिरे। इसके चलते शाम के वक्त फिर तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आ गई। शहर के कुछ हिस्सों में छोटे आकार के ओले भी गिरे है, हांलाकि ओले कुछ ही समय दिखाई दिए।