scriptनौतपा में आग बरसा रहा सूरज, इन स्थानो पर ना निकलें घर से बाहर, लू का कहर | weather alert latest weather inforation today weather | Patrika News

नौतपा में आग बरसा रहा सूरज, इन स्थानो पर ना निकलें घर से बाहर, लू का कहर

locationभोपालPublished: May 27, 2019 10:28:18 am

Submitted by:

Faiz

नौतपा के दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में रविवार को भी पारे ने शनिवार की तरह ही 1.3 डिग्री सेल्सियस की छलंग लगाई।bhopal
 

WEATHER NEWS

नौतपा में आग बरसा रहा सूरज, इन स्थानो पर ना निकलें घर से बाहर, लू का कहर

भोपालः मध्य प्रदेश में नौतपे के दूसरे दिन भी सूरज के तल्ख तेवर नजर आए। आग बरसाते सूरज और गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश के अनेकों क्षेत्रों में एक बार फिर लू के हालात बना दिये हैं। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के पारे में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के तापमान में भी गर्मी और उमस बढ़ने से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कईWEATHER NEWS हिस्स्सो में एक बार फिर लू के हालात बन गए हैं। नौतपा के दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में रविवार को भी पारे ने शनिवार की तरह ही 1.3 डिग्री सेल्सियस की छलंग लगाई। इसके बाद राजधानी भोपाल का अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 रहा।

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

सबसे गर्म गुजरे ये शहर

45 डिग्री के साथ खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां लू का प्रभाव है। इसके साथ ही शाजापुर और मंडला में 44 डिग्री, नौगांव और खजुराहो में 43.8, श्योपुर और दमोह में 43.5, छिंदवाड़ा में 43.4, रीवा 43.2 और जबलपुर में 43 डिग्री अधिकतम तापमान अंकित हुआ। इन जिलों में लू के हालात है।

WEATHER NEWS

दो दिन भीषण गर्मी के आसार

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के आसपास कोई सिस्टम नहीं बना हुआ है। दो दिन तक तो तापमान बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में अगले चौबीस घंटों में खरगोन, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, रतलाम, बुरहानपुर और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है। भोपाल में शाम के समय आंशिक बादल हो सकते हैं।

जानिए प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 दर्ज हुआ। इंदौर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस नोट हुआ, जबकि, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि, न्यूनतम तापमान 24.8 सेल्सियस दर्ज हुआ। जबलपुर का अदिकतम तापमान 43.0 था, तो वहीं न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सयस रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो