scriptमौसम: 48 घंटे में मध्य प्रदेश के इन इलाकों में बारिश, बढे़गी ठंड | Weather Alert : These Areas of Madhya Pradesh Rain With Cold in 48 Hou | Patrika News

मौसम: 48 घंटे में मध्य प्रदेश के इन इलाकों में बारिश, बढे़गी ठंड

locationभोपालPublished: Nov 18, 2020 08:25:26 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

अगले 48 घंटे में भोपाल, जबलपुर और सागर में बारिश के आसार। रात का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री अधिक हुआ, बादल नहीं होने से ठंडक रही।

भोपाल. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। हालांकि दक्षिणी हवाओं के असर से भोपाल, सागर और जबलपुर संभाग के इलाकों में बादल छाने और उसके अगले 24 घंटों में बूंदा-बांदी की संभावना बन रही है। अगर बारिश होती है तो ठंड तेजी से बढ़ेगी। राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार की रात के तापमान (17.7 डिग्री) में एक डिग्री की वृद्धि (18.7 डिग्री ) दर्ज की गई। बादल होने से लोगों को उमस का एहसास हुआ। हालांकि, रात को हल्की ठंड रही।

मंडला रहा सबसे ठंडा,
मध्य प्रदेश में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री मंडला तो सबसे अधिक २१ डिग्री होशंगाबाद में दर्ज किया गया। इधर, ग्वालियर में दो दिन से हो रही बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते समूचे उत्तर भारत ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से पहुंची। इस ट्रेन से भोपाल जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिलाजुला रहा तापमान
मंगलवार को कुछ हिस्सों में तापमान में मामूली बढ़त हुई तो कुछ जगहों पर गिरावट भी दर्ज की गई। दरअसल एक ओर हिमालय में हुई बर्फवारी के चलते उत्तरी हवाएं प्रदेश की सीमा तक आ रही है, वहीं प्रतिचक्रवात और नमी भरी दक्षिणी हवाएं उनका रास्ता रोककर बादलों की छतरी ताने हुए है। इसके असर के चलते तापमान तेजी से घटने-बढऩे के बजाए मिलाजुला बना हुआ है।

चम्बल छोड़कर प्रदेश में स्थिर रहेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इसके असर से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी हुई है, वहीं इसके प्रभाव से राजस्थान के पास इंड्यूज सिस्टम बना है। बर्फ बारी के बाद उत्तरी हवाएं 48 घंटों में उत्तरी हिस्सों में पहुंचेगी। इसके बाद ग्वालियर चम्बल संभाग में तापमान गिरेगा।

मालवा भोपाल में तापमान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में मालवा संभाग में हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी है। वहीं भोपाल में भी यह दक्षिण-पूर्वी है। इसलिए दोनों संभागों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xjdiz
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो