scriptउमा भारती ने मौसम का उठाया लुत्फ, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- हवा, पानी यह प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग | weather bjp leader uma bharti enjoyed rainfall, heavy rainfall | Patrika News

उमा भारती ने मौसम का उठाया लुत्फ, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- हवा, पानी यह प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग

locationभोपालPublished: Aug 21, 2020 12:44:03 pm

Submitted by:

Manish Gite

आम लोग ही नहीं खास लोग भी उठाते हैं बारिश का लुत्फ, पूर्व मुख्यमंत्री ने भी बच्चों की तरह उठाया बारिश का लुत्फ…।

uma.jpg


भोपाल। बारिश का मौसम हो और इसका कोई लुत्फ नहीं ले, ऐसा कैसे हो सकता है, क्योंकि आम हो या खास हर दिल में एक बच्चा होता है। हर किसी के दिल में बारिश की बूंदें देख यही मन करता है कि एक बार तो भींग लिया जाए। भौदों में हो रही लगातार बारिश में आम लोग तो बारिश का लुत्फ ले ही रहे हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से भी रहा नहीं गया। अपने सरकारी आवास के परिसर में ही बारिश का लुत्फ उठाने निकल पड़ीं। इस दौरान अपने घर की छत से बहते पानी का भी मजा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ( uma bharati ) ने खुद बारिश का लुत्फ लेते हुए तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की हैं।

 

 

uma1.jpg

उमा भारती ने अपनी भावनाएं ट्वीट के जरिए व्यक्त की हैं। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा है कि मेरे बहुत लंबे प्रवास रहे जहां बहुत उमस थी। आज जब जोर से पानी बरसा तो हमारी छत के पाइप से गिर रहे पानी और खुले आकाश से आ रही बौछार में मैंने एवं बेटी नित्या ने बौछारों में स्नान करने का आनंद लिया। ईश्वर को धन्यवाद।


पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि हवा, पानी यह प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग है, फिर तो यह मेघों से बरसा हुआ पानी था, जिसने अपने आशीर्वाद से हमको सराबोर कर दिया। अच्छा पानी बरसे, अच्छी खेती हो, मध्यप्रदेश खुशहाल रहे।

https://twitter.com/umasribharti/status/1296478614658134016?ref_src=twsrc%5Etfw

पूरे मध्यप्रदेश में पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना :-:

राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पिछले एक माह से बारिश का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को अब झमाझम बारिश का लुत्फ मिलने लगा है। उमस का दौर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने बताया कि मध्यप्रदेश समेत देश के मध्य भागों में तीव्र बारिश की संभावना है। यह दौर अगले 5 दिनों तक बने रह सकता है।

मध्यप्रदेश में कहां कितनी बारिश :-:

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो