scriptफिर बदला मौसम का मिजाज – राजधानी में संक्रांति पर शुरू हुई तेज बारिश | weather change rain in bhopal imd report | Patrika News

फिर बदला मौसम का मिजाज – राजधानी में संक्रांति पर शुरू हुई तेज बारिश

locationभोपालPublished: Jan 14, 2020 10:02:40 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

शहर में तेज बारिश शुरू

weather_change_rain_in_bhopal.png

भोपाल: कड़ाके की ठंड के बाद एक बार फिर राजधानी भोपाल का मौसम बदल गया है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तो कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी में ठंड का असर कम होने के बाद मंगलवार की सुबह संक्रांति पर एक बार फिस मौसम ने करवट ली है।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। तो वहीं ओला वृष्टि के डर से किसानों को चिंता भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जिस तरह का मौसम बना हुआ है उसे देख तेज बारिश का अनुमान है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी करीब तीन से चार डिग्री की कमी देखने को मिली है। वहीं आगामी दिनों में ठंड फिर से बढ़ेगी।

 

weather_change_rain_in_bhopal.png

सुबह की शुरुआत धुंध और ठंडक के साथ हुई तो मौसम का यही मिजाज दिन चढऩे के साथ भी बना रहा। सुबह 10 बजे तक धूप न के बराबर निकली। इसके बाद बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज हल्का सा दिखाई भी दिया तो बेहद धुंधला सा…। दोपहर को हल्की धूप के बाद भी ठंडी हवाओं ने गर्माहट का असर होने ही नहीं दिया।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब रात का तापमान 10 डिग्री या इससे कम हो इसके साथ दिन कातापमान सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे चला जाए तो उसे कोल्ड डे डिक्लेयर किया जाता है। इसी तरह जब रात का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा हो और उस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे चला जाए तो उसे सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। वर्तमान में रात का तापमान 14 डिग्री पर बना हुआ है इसलिए कोल्ड डे नहीं है।

 

नाममात्र की निकली धूप दिन में धूप निकलने के घंटे दर्ज करने के लिए मौसम केन्द्र में सन टाइम रिकार्डर रखा जाता है। इसके लैंस के नीचे कागज रखे जाते हैं, जितनी देर निकलती है, उतने कागज जलते जाते हैं, जिससे धूप निकलने का समय पता लगाया जाता है। रविवार को बेहद कम समय के लिए धूप निकलने के चलते बादलों की उपस्थिति ही दर्ज हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो