scriptरात का पारा 6 और दिन का 5 डिग्री गिरा, चल सकती है शीत लहर | weather change today day night temperature | Patrika News

रात का पारा 6 और दिन का 5 डिग्री गिरा, चल सकती है शीत लहर

locationभोपालPublished: Feb 17, 2019 01:52:12 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मौसम : उत्तरी हुई हवाएं, 19 को मौसम में आएगा बड़ा बदलाव. रात का पारा छह और दिन का पांच डिग्री गिरा, चल सकती है शीत लहर

news

रात का पारा 6 और दिन का 5 डिग्री गिरा, चल सकती है शीत लहर

भोपाल. राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह और अधिकतम में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। संभव है कि एक बार फिर से शीत लहर राजधानी में चलने लगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके शाह के अनुसार तापमान में इस गिरावट का कारण राजधानी और आसपास हुई बारिश व हवाओं की दिशा बदलना है। राजधानी में एक बार फिर से हवाएं उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गई हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी समाप्त हो गया है। ऐसे में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

19 को मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे भी नीचे पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह धुंध छाने की सभावना है। 19 फरवरी में मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव आ सकता है।

विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। शुक्रवार की तुलना में इसमें 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार की तुलना में इसमें 5.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो