scriptमौसम विभाग का Alert,9 दिन बाद लौटा मॉनसून, अब होगी धमाकेदार बारिश | weather forecast Alert: heavy rain in madhya pradesh | Patrika News

मौसम विभाग का Alert,9 दिन बाद लौटा मॉनसून, अब होगी धमाकेदार बारिश

locationभोपालPublished: Jul 14, 2020 04:55:06 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम….

photo6082563037585320614.jpg

weather forecast

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर से प्रभावी हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश (heavy rain) होने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के आसार हैं।

photo6082563037585320615.jpg

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ के वापस मध्य भारत की तरफ खिसकने की संभावना है। साथ ही इसी समय बंगाल की खाड़ी (weather forecast) में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इससे प्रदेश में बरसात (Monsoon) की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है लोकल थंडरस्टॉर्म के कारण बारिश की झड़ी लगी है। जिसके चलते प्रदेश भर में आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं। गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, रीवा, सागर, जलबपुर, होशंगाबाद, बालागाट, अलीराजपुर, झाबुआ, कटनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, देवास, शाजापुर, बडवानी ,सीहोर और रायसेन में कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में मौसम का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 75 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर (Gwalior) में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो