scriptALERT: इन 7 जिलों में होने वाली है ‘आफत की बारिश’, बिजली गिरने की भी संभावना | weather forecast: heavy rain in these 7 districts | Patrika News

ALERT: इन 7 जिलों में होने वाली है ‘आफत की बारिश’, बिजली गिरने की भी संभावना

locationभोपालPublished: Jun 30, 2020 06:07:23 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम…

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मॉनसून (monsoon) आ चुका है। बात अगर भोपाल की करें तो यहां पर बीते दो दिन से उमस का दैर जारी है। शाम के समय बादलों की आवाजाही भी चालू है। मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों के बाद में पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून की तेज बारिश (Heavy rains) शुरू होगी। इससे पश्चिमी की जगह पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून ज्यादा सक्रिय हो जाएगा।

वहीं मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि जैसे-जैसे उमस बढ़ेगी, वैसे-वैसे एक लोकल सिस्टम बनने से पानी गिरता रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के उमरिया, डिंडोरा, कटनी, जबलपुर, बालाघाट और रायसेन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, सागर संभागों के जिलों में और उमरिया, डिंडोरा, कटनी, जबलपुर, बालाघाट और रायसेन जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।

वहीं बात अगर बीते दिन सोमवार की करें तो यहां पर मौसम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही हवाओं कि गति 07 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर (Gwalior) में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 42 प्रतिशत रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो