scriptWeather Report- जाते-जाते परेशान करेगा मानसून, 10 जिलों में होगी बारिश | weather forecast madhya pradesh heavy rain weather today | Patrika News

Weather Report- जाते-जाते परेशान करेगा मानसून, 10 जिलों में होगी बारिश

locationभोपालPublished: Oct 12, 2019 06:41:05 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में मानसून कमजोर हो रहा है और राज्य से उसकी विदाई भी शुरू हो गई है। जबकि कुछ जिलों में अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

04_2.png


भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून कमजोर हो रहा है और राज्य से उसकी विदाई भी शुरू हो गई है। जबकि कुछ जिलों में अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इधर, तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में सबसे ठंडे जिले, बैतूल, मंडला और पचमढ़ी हो गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम मध्यप्रदेश से मानसून रवाना हो गया है और बाकी हिस्सों से भी उसकी रवानगी चल रही है। जबकि ताजा बुलेटिन के मुताबिक 10 जिलों में बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इससे पहले भारी बारिश के दौर से गुजर चुके मध्यप्रदेश के लोग अब चाहते हैं कि बारिश का दौर थम जाएं।

 

weather_2.jpg

पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सभी जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमानों में चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से कम और शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

 

नरसिंहपुर सबसे गर्म, बैतूल-मंडला सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमानों में ग्वालियर और रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बैतूल और मंडला का रहा। दोनों ही स्थानों पर 16 डिग्री से दर्ज किया गया।

 

यहां होगी गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के 10 जिलों में अब भी बारिश होने के आसार है। इन जिलों में बारिश का दौर चल रहा है, जबकि गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश वाले जिले हैं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, देवास। इनके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां बारिश के आसार नहीं हैं।

 

 

कहां कितना तापमान
-पचमढ़ी में धूप-छांव का खेल चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री। इसके अलावा 18 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आने का अनुमान है।
-बैतूल में सबसे कम तापमान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर है। इसके साथ ही 15 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से. और अधिकतम तापमान 27 डिग्री से. पर पहुंच सकता है।
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री है, जबकि 18 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच सकता है।
-इंदौर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर है। जबकि 18 अक्टूबर तक इसमें एक से तीन डिग्री की गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
-उत्तर भारत से लगे ग्वालियर जिले में सबसे पहले ठंड बढ़ती है। यहां भी तापमान 17 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अगले सप्ताह दो से तीन डिग्री की और कमी आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो