भोपाल

MP Weather forecast: हर सप्ताह तापमान में आ रही 1 डिग्री की गिरावट, जल्द ही बदलेगा मौसम

जानिये अगले सप्ताह में कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल, रात के समय गर्म कपड़े निकलने हुए शुरू।

भोपालNov 13, 2017 / 05:54 pm

दीपेश तिवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, जहां कुछ लोगों को यह मौसम भी अच्छा खासा सुबह शाम के समय ठंडक महसूस करा रहा है, वहीं कई घरों में अभी भी पंखे चालू हैं।
मौसम में हल्की रफ्तार से ठंडक घूलने के कारण अभी लोगों के दिन के समय स्वेटर या जैकेट्स नहीं निकले हैं। वहीं सप्ताह दर सप्ताह मौसम में 1-1 डिग्री तापमान की गिरावट हो रही है।
मौसम के कई जानकारों का मानना है कि चुकि भोपाल में अत्यधिक ठंड नहीं पड़ती है, अत: अभी जितनी ठंड है वह भी काफी है। वहीं शाम व रात के समय बाहर जाने वालें लोगों को शॉल व स्वेटर कुछ हद तक निकलने शुरू हो गए हैं। वहीं लगभग पूरे प्रदेश में ही मौसम तापमान के हिसाब से आसपास ही चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यों-ज्यों हवाओं का रुख उत्तरी होता जाएगा, ठंड का असर वैसे वैसे बढ़ता जाएगा।
हल्की खिली धूप से मौसम बना सुहाना:
वहीं सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सुबह हल्की ठिठुरन भरी रही। जबकि दिन में हल्की खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।
जानकारो का मानना है कि राज्य में सर्दी का जोर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सोमवार की सुबह हल्की धुंध रही और मंद ठंडी हवाओं ने सिहरन भी पैदा की। जबकि आसमान साफ होने के चलते धूप ने खिली रही, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया। बीते 24 घंटों में तापमान में भी गिरावट आई है।
24 घंटों का पूर्वनुमान :
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा। कुछ हिस्सों में धुंध भी बढ़ सकती है। राज्य में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.6,ग्वालियर का 10.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
यह रहेगा भोपाल का अगले 7 दिनों का मौसम! :
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 7 दिनों तक भोपाल में धीमी चाल के साथ ठंडक प्रवेश करेगी। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। लेकिन इस समय 17 नवंबर का दिन सबसे ठंडा रहने का अनुमान है।

सोमवार यानि 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। वहीं सुबह व शाम के समय कुछ स्थानों पर कोहरा भी दिखने की संभावना है।

मंगलवार यानि 14 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। वहीं सुबह व शाम के समय कुछ स्थानों पर धुंध भी दिखने की संभावना है।
बुधवार यानि 15 नवंबर से तापमान में फिर हल्की कमी आने का अंदेशा है, इस दिन अधिकतम तापमान सहित न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की कमी आने का अनुमान है जिसके चलते इस दिन तापमान अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के सथ ही धुंध भी रह सकती है।
गुरुवार यानि 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 12 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। वहीं सुबह व शाम के समय कुछ स्थानों पर कोहरा भी दिखेगा।

शुक्रवार यानि 17 नवंबर का दिन इस सप्ताह का सबसे ठंडा दिन रहने का अनुमान है। इस दिन जहां सुबह व शाम के समय भोपाल के आसपास व भोपाल में भी कुछ जगह कोहरा रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरवट आएगी, जिसके चलते इस दिन न्यूनतम तापमान 11 तक पहुंच जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री ही रहेगा।
शनिवार यानि 18 नवंबर के दिन जहां न्यूनतम तापमान अपनी पूरानी स्थिति यानि 18 डिग्री पर वापस आ जाने का अंदेशा है,वहीं इस दिन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री कमी आने के साथ टेम्प्रेचर 27 डिग्री पर आने का अनुमान है। इस दिन घना कोहरा भी पड़ सकता है।
रविवार यानि 19 नवंबर के दिन जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर ही रहने का अंदेशा है,वहीं इस दिन अधिकतम तापमान अपनी पूरानी स्थिति यानि 28 डिग्री पर वापस आ जाने का अनुमान है। इस दिन कहीं-कहीं कोहरा भी पड़ सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.