scriptWeather Report- कई जिलों में धूप खिली, सर्द हवाओं का दौर जारी | Weather Forecast Updates Indian Meteorological Department report | Patrika News

Weather Report- कई जिलों में धूप खिली, सर्द हवाओं का दौर जारी

locationभोपालPublished: Jan 25, 2020 04:25:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड जारी, फिलहाल 48 घंटे मौसम में नहीं होगा बदलाव…।

01_3.png

India Meteorological Department

भोपाल। मध्यप्रदेश में बादल छंटते ही ज्यादातर जिलों में धूप खिल गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों के दौरान किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड का दौर जारी है। मौसम फिलहाल शुष्क हो गया है। मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने आने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग का मानना है कि मौसम शुष्क बना रहेगा। धूप खिली रहेगी। इस कारण तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी होगी।

 

मौसम की अधिक जानकारी के लिए देखें

India Meteorological Department

 

 

25jan.jpg
अगले 48 घंटे नहीं बदलेगा मौसम
पिछले कुछ दिनों से देश के मध्य भागों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। वर्तमान में, मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में हलके कोहरे और धुंध के साथ-साथ ठंडी सुबह देखी जा रही है। मुख्य रूप से धूप एवं साफ आकाश के साथ दिन सुखद है। अगले 48 घंटों के दौरान इसी तरह की मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।
25jan1.jpg

चक्रवात का असर मध्यप्रदेश पर
औसत समुद्र स्तर से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में के ऊपर स्थित पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर स्थिति है। हालांकि इसके ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर की द्रोणिका जो अब 62° पूर्वी अक्षांश से उत्तर की 30° उत्तरी देशांतर चलायमान थी ओर अब कम चिन्हित हो गई है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
-27 जनवरी 2020 की रात से एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ( Western Disturbance ) द्वारा हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की बहुत संभावना है।
औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार में है।

 

25jan2.jpg

27 के बाद बारिश का दौर
48 घंटे के बाद मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 27 से 28 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अधिक बादल छाए रहेंगे। पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ और आस-पास के भागों में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान रात के तापमान में गिरावट संभावना है। इसके बाद, ये तापमान बढ़ने की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों को प्रभावित करेगा। शुष्क मौसम की स्थिति 30 जनवरी तक वापस आ जाएगी, लेकिन उत्तर-पश्चिम के इलाकों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सर्दियों की ठिठुरन बनी रहेगी।


ऐसा रहा पिछला दिन
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, शहडोल, सागर, होशंगाबाद और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम और शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री रीवा, सीधी और उमरिया में रिकार्ड किया गया।

 

ट्रेंडिंग वीडियो