scriptजीरो डिग्री के करीब पहुंचा यहां का पारा, सबसे अधिक है यहां पर ठंड | Weather Forecasts in india latest hindi news | Patrika News

जीरो डिग्री के करीब पहुंचा यहां का पारा, सबसे अधिक है यहां पर ठंड

locationभोपालPublished: Jan 03, 2018 03:51:20 pm

Submitted by:

Manish Gite

mp.patrika.com पर जानिए मध्यप्रदेश के मौसम का हाल….। कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, कहां रहेगा कोहरे का असर…।

Weather,Bhopal Weather,Weather in Bhopal,Hourly Weather,National and Local Weather Radar,Current Weather Forecasts, Live Radar News

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहर बर्फीली हवाओं की चपेट में आ गए हैं, प्रदेश का तापमान गिर जाने से ठिठुरन बढ़ गई है। मध्यप्रदेश की सतपुड़ा रेंज में बसे पचमढ़ी का तापमान सबसे कम 2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा बढ़ जाएगा और ठंड कंपकपा देगी।

उत्तर भारत के कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर यह रहा कि मध्यप्रदेश के उत्तर से जुड़े जिलों में तापमान अधिक गिर गया है, जिसका असर सतपुड़ा के पचमढ़ी, उमरिया और छिंदवाड़ा तक पड़ रहा है। पचमढ़ी में पारा 2 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया है। यह स्थान प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान है। यहां भोपाल से साढ़े पांच डिग्री कम तापमान है।

 

और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। ग्वालियर से लेकर सागर, छतरपुर, विदिशा रायसेन और भोपाल तक कोहरा छाया रहा। हालांकि भोपाल में कोहरे का असर कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर बढ़ जाएगा, तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

 

जम जाती है बरफ की परत
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी और उमरिया में तापमान जीरो डिग्री के आसपास तक पहुंच जाता है। यहां ओंस की बूंदें जम जाती है। इसके अलावा पानी पर बरफ की परत जम जाती है। यदि एक सप्ताह ऐसा ही तापमान रहा तो यहां जीरो डिग्री पर पारा पहुंच जाएगा।

 

Weather Forecasts in india latest hindi news
यह है पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश का मौसम पिछले 24 घंटे से शुष्क बना हुआ है। रीवा, खजुराहो, नौगांव और ग्वालियर में सीजन का सबसे ठंडा दिल रहा। इसके अलावा उमरिया और रायसेन में शीतलहर चलने लगीं। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान 3 डिग्री रायसेन का रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमानों में जबलपुर, सागर, इंदौर और ग्वालियर संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

यहां छा सकता है घना कोहरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

यहां रहेगा हल्का कोहरा
मौसम विभाग ने उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।
यहां सबसे ठंडा दिन रहेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार सुबह ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में सबसे ठंडा दिन हो सकता है।

कहां कितना तापमान
भोपाल 23.2 7.7
रायसेन 21.6 3.0
इंदौर 23.6 8.0
खरगौन 24.6 8.0
उज्जैन 24.0 6.5
सीधी 22.4 4.8
खजुराहो 14.4 4.5
श्योपुर कलां 19.6 6.8
गुना 24.2 5.8
होशंगाबाद 25.1 9.0
उमरिया 26.3 4.0
पर्यटकों की संख्या बढ़ी

मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान रहने के कारण पचमढ़ी में पूरे साल ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा दिसंबर और नए वर्ष के मौके पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं। इस वक्त भी शीतलहर का मजा लेने के लिए कई पर्यटक पचमढ़ी की वादियों में परिवार समेत पहुंचे हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र और गुजरात के पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के भी विभिन्न क्षेत्रों से सैलानी पचमढ़ी की ठंड का लुत्फ लेने पहुंचे हुए हैं। कई लोगों का मानना है कि बर्फ देखने के लिए हम हिमाचल प्रदेश नहीं जा सकते तो कम से कम बर्फी ठंड का अहसास पचमढ़ी में ही कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो