script

अरब सागर से आ रही नमी, 4 महानगरों में सबसे ज्यादा ठंडा रहा राजधानी, लुढ़का पारा

locationभोपालPublished: Dec 08, 2019 09:44:48 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

जानिए कैसा रहेगा आने वाले मौसम का हाल

coldest_day_and_night_of_winter_season_imd_forecast.png

भोपाल/ अरब सागर से आ रही नम हवाओं से प्रदेश के 4 महानगरों में सबसे ठंडा राजधानी भोपाल रहा। न्यूनतम तापमान में भले ही बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। शनिवार को चार महानगरों में भोपाल का तापमान सबसे कम रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह इंदौर में 25.0, जबलपुर में 25.8 और ग्वालियर में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में सर्दी बढ़ी

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर तेज हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे गिरने का अनुमान है। अरब सागर से चल रही उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। सुबह बादल छाए रहने मौसम में भी परिवर्तन आया है। अरब सागर से आने वाले बादलों से रविवार को भी सुबह आसमान बादलों से ढंका हुआ नजर आया। वातावरण में कोहरे के असर से सुबह वाहन भी लाइट जलाकर चलते नजर आए। हालांकि सुबह करीब 7.30 बजे के बाद धूप खिलने से तामपान उछाल आया है। आने वाले दिनों में सर्द और अधिक बढ़ने का अनुमान है।

 

आने वाले मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ जेपी विश्वकर्मा के अनुसार पिछले दो तीन दिनों से अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण हल्के बादलों की स्थिति बनी है। अब यह नमी कम हो गई है, इसलिए रविवार से मौसम साफ रहेगा। इसके कारण रविवार से तापमान में हल्की गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर की ओर से सर्दी बढ़ेगी। इसके बाद 11, 12 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो