भोपाल

weather : अब नही हुई बारिश तो 10 सालों का सबसे सूखा महीना होगा जुलाई

बारिश नहीं हुई तो 10 सालों में सबसे सूखा जुलाई महीना होगाराजधानी में अभी तक महज 184 मिमी बारिश

भोपालJul 15, 2019 / 11:04 am

KRISHNAKANT SHUKLA

weather : अब नही हुई बारिश तो 10 सालों का सबसे सूखा महीना होगा जुलाई

भोपाल. शहर ( Bhopal ) में सप्ताहभर से एक बूंद पानी नहीं बरसा है। अभी किसी सिस्टम के सक्रिय होने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। जुलाई सबसे अधिक बारिश ( rain ) वाला महीना होता है, लेकिन इस बार मौसम ( weather ) में मानसून के तेवर बदले हुए हैं। यदि महीने के बाकी दिनों में जोरदार बारिश नहीं हुई तो पिछले 10 सालों में सबसे कम बारिश वाला जुलाई का महीना बन जाएगा।

आसमान पर छाए बादल, बढ़ रहा तापमान

चार-पांच दिनों से आसमान पर छाए बादल रविवार को छंट गए। ऐसे में धूप ने असर दिखाया और सुबह से गर्मी का एहसास होने लगा। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। तापमान शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री बढकऱ 33.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। रात के तापमान में भी कोई बदलाव नहीं आया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

वर्ष………….कुल बारिश …………. जुलाई में

2008 …………. 695.9 …………. 219.7
2009 …………. 862.2 …………. 528.3
2010 …………. 597.7 …………. 244.9
2011 …………. 1230.9 …………. 310.0
2012 …………. 1191.9 …………. 429.1

2013 …………. 1320.5 …………. 485.5
2014 …………. 759 …………. 472.7
2015 …………. 1164.5 …………. 650.2
2016 …………. 1431.5 …………. 670.2
2017 …………. 729.8 …………. 292.6

2018 …………. 806.5 …………. 352.9
2019 …………. 289.8 …………. 184.7

24 जुलाई के आसपास बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि मानसून पर अल-नीनो ( el nino ) का आंशिक असर है। अगला सिस्टम 24 जुलाई के आसपास बनेगा। इससे जुलाई अंत में मध्य प्रदेश ( madhya pradesh ) और राजधानी में कुछ ही घंटों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो 15 दिन मानसून की बेरुखी रहेगी।

पीके शाह, वैज्ञानिक, मौसम केंद्र : 24 जुलाई के आसपास कोई न कोई सिस्टम बन ही जाएगा। इस दौरान स्थानीय बादलों से थोड़ी-बहुत बारिश की संभावना है। पूरे प्रदेश में मानसून की झड़ी तो सिस्टम के सक्रिय होने के बाद ही लगेगी।

Home / Bhopal / weather : अब नही हुई बारिश तो 10 सालों का सबसे सूखा महीना होगा जुलाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.