script24 घंटे में छह मिमी बरसात, तापमान में आई गिरावट | weather news | Patrika News

24 घंटे में छह मिमी बरसात, तापमान में आई गिरावट

locationभोपालPublished: Mar 26, 2020 08:42:26 pm

Submitted by:

praveen malviya

– रात के तापमान में चार तो दिन में तीन डिग्री की गिरावट, शुक्रवार से खुलेगा मौसम

24 घंटे में छह मिमी बरसात, तापमान में आई गिरावट

weather news

भोपाल. शहर में बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक मौसम केन्द्र ने 6.6 मिमी बरसात दर्ज की गई। इसके बाद गुरुवार को बादल और बारिश से राहत मिली और मौसम खुल गया। इस बीच बौछारों के असर से रात और दिन केतापमान में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन उसके बाद मौसम खुलेगा और धूप तपने से अगले एक-दो दिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मार्च माह के अंत में मौसम पलटने का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञों ने लगाया है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 3.8 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान गिरकर 19.8 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। इसके बाद दिन चढऩे के साथ धूप के बीच हल्के बादल आते जाते रहे लेकिन कभी यह घने नहीं हुए। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और नमी भरी ठंडक के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले तीन डिग्री की कमी के साथ 32.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि, गुरुवार देर रात या शुक्रवार को कुछ जगह बौछारे ंपड़ सकती है, लेकिन सइके बाद मौसम खुलेगा और अगले एक-दो दिन तापमान बढ़ेगा। महीने के आखिर में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है जिसके असर से अप्रेल के पहले दो-तीन दिन फिर से बादलों के सक्रिय होने और गरज-चमक की स्थिति बनने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो