scriptआसमान खुलते ही आठ डिग्री बढ़ा दिन का तापमान,वापस 30 पार | weather news | Patrika News

आसमान खुलते ही आठ डिग्री बढ़ा दिन का तापमान,वापस 30 पार

locationभोपालPublished: Mar 28, 2020 11:38:26 pm

Submitted by:

praveen malviya

– आसमान खुलते ही आठ डिग्री बढ़ा दिन का तापमान,वापस 30 पार
– बादल हटने से रात के तापमान में गिरावट, दिन में बढ़ोत्तरी, तीन दिन खुला रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

आसमान खुलते ही आठ डिग्री बढ़ा दिन का तापमान,वापस 30 पार

weather news

भोपाल. दो दिन तक लगातार बादलों की गरज-चमक और बौछारों के बाद शनिवार को मौसम खुल गया। बादलों की विदाई शुक्रवार शाम से ही शुरु हो गई थी। बादलों के हटते ही रात में तापमान में गिरावट आनी शुरु हो गई। शनिवार को दिन में भी धूप निकलने के चलते तापमान में सीधे आठ डिग्री वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान बढकऱ फिर से 30 डिग्री के पार चला गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही खुला रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद अपे्रल के पहले सप्ताह में फिर बादलों के सक्रिय होने का अनुमान है शनिवार को न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 1.1 डिग्री की कमी आई और तापमान 17.3 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह से आसमान में बादल नजर नहीं आए और चटक धूप निकली, जिसके चलते मौसम फिर बदलना शुरू हुआ। अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले आठ डिग्री बढकऱ 30.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अब भी सामान्य स्तर से 5.4 डिग्री कम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो