scriptबादल छंटते ही डेढ़ डिग्री से अधिक गिरा न्यूनतम तापमान, पांच दिन बाद तेज सर्दी के आसार | weather news bhopal | Patrika News

बादल छंटते ही डेढ़ डिग्री से अधिक गिरा न्यूनतम तापमान, पांच दिन बाद तेज सर्दी के आसार

locationभोपालPublished: Dec 09, 2019 12:29:21 am

Submitted by:

manish kushwah

– 12.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, कल से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

बादल छंटते ही डेढ़ डिग्री से अधिक गिरा न्यूनतम तापमान, पांच दिन बाद तेज सर्दी के आसार

बादल छंटते ही डेढ़ डिग्री से अधिक गिरा न्यूनतम तापमान, पांच दिन बाद तेज सर्दी के आसार

भोपाल. राजधानी में मौसम का मिजाज इन दिनों नरम-गरम बना हुआ है। बादल छंटने के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को शहर के न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी हवाओं के कारण इन दिनों मौसम सर्द बना हुआ है, लेकिन मौसम वैज्ञानिक मंगलवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना जता रहे हैं।
राजधानी में पिछले दो-तीन दिन से सुबह आंशिक बादलों की स्थिति बन रही थी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में शनिवार को ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। अब बादल साफ हो चुके हैं, इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री था। शनिवार के मुक ाबले जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से लगभग आधा डिग्री अधिक है, लेकिन उत्तरी सर्द हवाओं के कारण रात में सर्दी का अहसास हो रहा है।
कल से थोड़ा बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि सोमवार को तापमान में खास परिवर्तन के आसार नहीं है, लेकिन मंगलवार से धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा, क्योंकि 10 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके कारण 11 दिसंबर को राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनेगा। इसके कारण 12-13 दिसंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की स्थिति बन सकती है। बारिश के बाद 14-15 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो