scriptबादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया | weather news bhopal | Patrika News

बादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया

locationभोपालPublished: Oct 21, 2021 10:10:23 pm

Submitted by:

praveen malviya

– पहाड़ों पर बारिश, बर्फवारी थमते ही आने लगी उत्तरी हवाएं, और गिरेगा पारा
-गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ, 15 अक्टूबर को सबसे कम 16.2 तक आ गया था

बादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया

बादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया,बादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया,बादल हटते ही सीधे चार डिग्री गिरा रात का तापमान, 16 डिग्री पर आया

भोपाल. शहर में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद बादलों के चलते पिछले पांच-छह दिनों से तापमान ऊंचा बना हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर ठंड पांव जमाने लगी है। बादलों के हटते ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। बुधवार से गुरुवार के बीच एक रात में रात के तापमान में चार डिग्री गिरावट हुई और तापमान 16.4 डिग्री पर आ गया वहीं दिन में भी हल्की ठंडक सी बनी रही और अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है।
शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की अपेक्षा 3.8 डिग्री गिरकर 16.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग््री कम रहा। इसके बाद दिन चढऩे के साथ तापमान कुछ बढ़ा लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते दोपहर तक हल्की ठंडक बनी रही। दोपहर में कुछ देर के लिए गर्माहट बढ़ी लेकिन शाम के साथ एक बार फिर तापमान गिरने लगा। अधिकतम तापमान भी बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री गिरकर 31.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से आधा डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है पहाड़ों पर मौसम खुलने के बाद धीरे-धीरे प्रदेश में उत्तरी हवाओं को जोर बढ़ेगा और इसी के साथ तापमान में गिरावट का क्रम आगे बढ़ेगा।
सुबह -शाम गुलाबी ठंड, तापमान बता रहा सच्चाई

शहर में सुबह और शाम को हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। इसका अंदाजा घटते-बढ़ते तापमान को देखकर लगाया जा सकता है। शहर में सुबह 8.30 तक तापमान 20 डिग्री के पास रहा, दोपहर में कुछ देर के लिए 30 पार गया वहीं शाम ढ़लते ही तेजी से लुढ़ककर 27 डिग्री पर आ गया, वहीं इसके अगले तीन घंटे में तो सीधे छह डिग्री की गिरावट आई और तापमान रात 8.30 ही 21 डिग्री पर आ गया, रात में यह 15 डिग्री तक गिरकर शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है।
समय- तापमान डिग्री में

सुबह 5.30- 17.9

सुबह 8.30- 20.6

सुबह 11.30- 29.0

दोपहर 2.30- 31.2

शाम 5.30- 27.4

रात 8.30- 21.0

ट्रेंडिंग वीडियो