scriptअब तक का चौथा सबसे गर्म दिन गुजरा रविवार, इन शहरों में लू के आसार | weather news forecast heat waves through in mp | Patrika News

अब तक का चौथा सबसे गर्म दिन गुजरा रविवार, इन शहरों में लू के आसार

locationभोपालPublished: Jun 10, 2019 01:36:29 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रविवार को राजधानी भोपाल का तापमान एक बार फिर 46 डिग्री के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में रविवार चौथी बार सबसे गर्म दिनों में शामिल हुआ।

भोपालः मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रविवार को राजधानी भोपाल का तापमान एक बार फिर 46 डिग्री के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में रविवार चौथी बार सबसे गर्म दिनों में शामिल हुआ। भाेपाल के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई और वो 45.9 डिग्री पर जा पहुंचा। देशभर के नज़रिये से देखें तो भाेपाल देश के गर्म शहरों में 24वें पायदान पर रहा। सबसे ज्यादा तापमान प्रदेश के नाैगांव में दर्ज किया गया। यहां पारा 47.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ये देश का दूसरा सबसे गर्म दिन भी रहा। इसके अलावा खजुराहो का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, ग्वालियर 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और खरगोन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के ये वो शहर हैं जो रविवार को सबसे ज्यादा तपे।


इन शहरों में आज लू के आसार

रविवार को भाेपाल समेत प्रदेश के करीब 18 जिले लू की चपेट में रहे। वहीं, राजधानी का तापमान पिछले एक सप्ताह से 45 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण यहां लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। यही कारण है कि, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल के साथ साथ प्रदेश के गुना, रायसेन, सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, ग्वालियर, समेत प्रदेश के सभी 29 जिलाें में दोपहर तक लू के आसार जताए गए हैं। हालांक, इसके बाद कुछ शहरों में बारिश होने की भी संभावना है।

ये है तापमान बढ़ने का कारण


मौसम विज्ञानी ई.आर. चिंतनू के अनुसार, मध्य प्रदेश के तापमान में कमी ना आने का कारण सेंट्रल एमपी में चक्रवात की बढ़ती स्थिति बताया जा रहा है। इलके अलावा प्रदेश की हवाओं में नमी ना होने के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। तेज धप के कारण प्रदेश के आसमान पर कहीं बादल जमावड़ा नहीं बना पाए हैं। इसके अलावा लंबे दिन होने के कारण सूरज की तीव्र किरणें भी लंबे समय तक अब तक का चौथा सबसे गर्म दिन गुजरा। इन शहरों में लू के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो