scriptWeather News Madhya Pradesh Biggest Cyclone to come 16hr rain | Weather Alert : आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा चक्रवात, 16 घंटे कराएगा लगातार बारिश, रहें सावधान | Patrika News

Weather Alert : आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा चक्रवात, 16 घंटे कराएगा लगातार बारिश, रहें सावधान

locationभोपालPublished: Jun 07, 2023 06:06:24 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-26 जून तक जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
-दोपहर तक तेज धूप,बादल और बौछारों से मिली राहत

gettyimages-1022996168-170667a.jpg
Weather forecast

भोपाल। जैसे-जैसे जून के दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे तपिश बढ़ती जा रही है। बुधवार को दोपहर तक तेज धूप रही। गर्म हवाएं तो नहीं चलीं लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर बाद मौसम कुछ नरम हुआ। कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए और बौछारे पड़ीं। दोपहर 1 बजे के आसपास 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंडक पहुंचाई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 26 जून तक ऐसे ही राहत की बूंदे पड़ती रहेंगी। नगरवासियों को झमाझम बारिश के लिए अभी कम से कम 20 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि चक्रवात आने के आसार भी जताए जा रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। फिलहाल, इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रहने संभावना है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.