भोपाल

प्रदेश में इस साल तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

– अप्रेल से जून के बीच बार-बार चलेगी लू आगामी सीजन का पूर्वानुमान

भोपालMar 30, 2020 / 09:47 pm

praveen malviya

जिले में फं से बाहर के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत

भोपाल. अप्रैल-मई-जून के ग्रीष्म ऋतु औसत न्यूनतम और औसत तापमान भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 0.5 डिग्री से एक डिग्री तक अधिक गर्म रहेगा। यह अनुमान मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए आगामी सीजन का पूर्वानुमान जारी करते हुए जताया। अप्रेल- मई -जून ऋतु का औसत अधिकतम तापमान पश्चिम मध्य प्रदेश पर सामान्य से 0.5 डिग्री सलशियस से एक डिग्री सेल्शियस अधिक गर्म होने की संभावना है जबकि पूर्व मध्य में सामान्य अधिकतम तापमान (सामान्य से -0.5 डिग्री सेलशियस से डिग्री सेलशियस 0.5 तक) का अनुभव होने की संभावना है।

पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश मे (अप्रैल-मई-जून) ऋतु का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेलशियस से 1 डिग्री सेलशियस तक अधिक गर्म होने की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश में औसतन तापमान का ऋतु औसत सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेलशियस से 1 डिग्री सेलशियस तक अधिक गर्म होने की संभावना है।अप्रेल से जून तक तीखी गर्मी,लू अपे्रल से जून के दौरान दौरान प्रदेश के कोर हीट वेब जोन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। गर्मी के इसमौसम के दौरान मध्यप्रदेश के हीट वेब जोन में लू परिस्थियों की आवृत्ति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Home / Bhopal / प्रदेश में इस साल तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.