scriptकमजोर पड़ा आंध्र प्रदेश के पास बना सिस्टम, मानसून द्रोणिका से आ रही नमी | weather news mp | Patrika News
भोपाल

कमजोर पड़ा आंध्र प्रदेश के पास बना सिस्टम, मानसून द्रोणिका से आ रही नमी

भोपाल. बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र, ताकतवर से सामान्य सिस्टम में बदल गया है। यह मंगलवार को आगे बढऩे के बजाए आंध्र प्रदेश के पास ही बना रहा। इसके कमजोर पडऩे से इसके असर से अच्छी वर्षा की उम्मीद कम हो गई है लेकिन मौसम विभाग को एक सप्ताह के अंदर दूसरा सिस्टम बनने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं मानसून द्रोणिका प्रदेश के मध्य से होकर सिस्टम तक जा रही है जिसके असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सहित कुछ जिलों में वर्षा की सामान्य गतिविधियां हो रही हैं।

भोपालSep 15, 2020 / 11:10 pm

praveen malviya

कमजोर पड़ा आंध्र प्रदेश के पास बना सिस्टम, मानसून द्रोणिका से आ रही नमी

कमजोर पड़ा आंध्र प्रदेश के पास बना सिस्टम, मानसून द्रोणिका से आ रही नमी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर बना सिस्टम मंगलवार को आगे नहीं बढ़ा यह कमजोर हुआ है लेकिन बुधवार को आगे बढ़ सकता है, लेकिन अब इसके प्रदेश पर ज्यादा असर डालने की उम्मीद नहीं है। वहीं मानसून द्रोणिका राजस्थान से होती हुई प्रदेश में गुना, महाराष्ट्र में नागपुर होती हुई कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। इसके असर से प्रदेश में बरसाती गतिविधियां हो रही हैं जो बुधवार को भी जारी रह सकती है। वर्तमान सिस्टम के चिन्हित होने के बाद चार से पांच दिनों में 20 सितम्बर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक ओर सिस्टम बनने का अनुमान है उससे वर्षा की गतिविधियां मिलेंगी ऐसा कहा जा सकता है।
प्रदेश में सोमवार से गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में उज्जैन में 52.4 मिमी, सतना 17.4, छिंदवाड़ा 13.4, भोपाल 4.4, दमोह 6, तो रतलाम में 15 मिमी बरसात हुई। मंगलवार दिन में भी राजधानी सहित कुछ जगहों पर गतिविधयां दर्ज हुई जिसमें शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 27.2, रायसेन में 14.0, दमोह में 15, इंदौर में 7 तो छिंदवाड़ा में 2 मिमी बरसात हुई।

Home / Bhopal / कमजोर पड़ा आंध्र प्रदेश के पास बना सिस्टम, मानसून द्रोणिका से आ रही नमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो