भोपाल

रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट, तीन से चार डिग्री चढ़ गया दिन का पारा

– बादलों के हटते ही बदला मौसम, रात में तीखी ठंड, दिन में धूप ने संभाला मोर्चा

भोपालDec 04, 2021 / 10:17 pm

praveen malviya

Weather News Kanpur: मौसम विभाग के मुताबिक़ दिखने लगा उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड

भोपाल. प्रदेश के आसमान से बादलों के हटने के बाद शनिवार को अधिकांश शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिन में धूप ने मोर्चा संभाल लिया और तापमान में बढ़त शुरू हो गई। जिन शहरों पर बादल छाए थे, उन सभी जगहों पर धूप निकलते ही अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखी गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक गिरावट का दिखाई देगी। लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट का अनुमान नहीं है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर और नौगांव में 9.5-9.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। इसके अतिरिक्त नरसिंहपुर में 11, गुना में 11.4, खजुराहो में 11.5 और रतलाम में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बाद सर्दी से राहत रही और अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान से बादलों के हटने के बाद शनिवार को अधिकांश शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिन में धूप ने मोर्चा संभाल लिया और तापमान में बढ़त शुरू हो गई। जिन शहरों पर बादल छाए थे, उन सभी जगहों पर धूप निकलते ही अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखी गई। रात में तीखी ठंड, दिन में धूप ने मोर्चा संभाला है बादलों के हटने से रात के तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा तूफान पूरे इलाके में सर्द हवाओं का प्रभाव ज्यादा बढऩे नहीं देगा।

Home / Bhopal / रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट, तीन से चार डिग्री चढ़ गया दिन का पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.